चंबा में जगह-जगह भारी नुकसान, राहत का इंतजार कर रहे हैं लोग : जयराम ठाकुर

by

मणिमहेश यात्रा के आपदा स्थल तक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, प्रभावितों से मिलकर जाना हाल

प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर आपदा प्रवाहित क्षेत्र के राहत कार्य का लिया जायज़ा

नेता प्रतिपक्ष ने चौरासी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेश के कल्याण के लिए की पूजा अर्चना

चंबा/भरमौर : जयराम ठाकुर ने आपदाग्रस्त चंबा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने कहा कि पूरे चंबा जिले में आपदा की वजह से भारी तबाही हुई है। जगह-जगह सड़के बह गई हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है। पानी की जो योजनाएं शुरू हो गई है ज्यादातर अस्थाई हैं। उन्हें स्थाई तौर पर दुरुस्त करके ही बाद के दिनों के लिए काम में लाया जा सकता है। पुराने आधारभूत ढांचे का नामों निशान तक नहीं रह गया है। वह भरमौर विधानसभा क्षेत्र के हड़सर भी गए जहां पर आपदा की वजह से बहुत नुकसानहु आ है।

हड़सर वही जगह है जहां से मणिमहेश यात्रा के के लिए चढ़ाई शुरू होती है। हड़सर से 6 किलोमीटर आगे धन्छो में भी भारी तबाही हुई है। यहीं से भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइडिंग शुरू हुई थी। ज्यादातर जगह पर लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। खेत बह गए हैं, बाग–बगीचे नष्ट हो गए हैं। सड़कें गायब होने की वजह से आवागमन के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां भी बंद है। जिसकी वजह से आपदा का दंश और भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिले जिससे उनकी ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके इसके लिए हम सरकार से बात करेंगे। सरकार इस क्षेत्र का विशेष ध्यान रखें और जल्दी से जल्दी सुविधाएं बहाल करे। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने 84 मंदिर में जाकर अपना शीश नवाया और हिमाचल प्रदेश की रक्षा करने के लिए सभी देवी देवताओं से प्रार्थना की।
जय राम ठाकुर ने भरमौर विधानसभा के अंतर्गत लिल्ह क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहां भी भारी बारिश से कई घरों को नुक़सान पहुँचा है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की आर्थिक चुनौतियां अन्य क्षेत्रों से भिन्न है। इसलिए सरकार उनके राहत और पुनर्वास के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा उदारता बरते। इस बारे में भी सरकार से बात करने का भरोसा दिया।

उन्होंने सभी आपदा प्रभावितों को हौसला देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस संकट की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। केंद्र द्वारा भेजी गई आर्थिक सहायता हर प्रभावित तक पहुंचे इसके लिए हम जी जान से का करेंगे। हम हर प्रभावित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनकी मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस मौके पर उनके साथ भरमौर के विधायक डॉ जनक राज, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
जय राम ठाकुर ने अपनी चंबा यात्रा के दौरान चंबा में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपदा के बाद चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत बैठक की। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की जानकारी ली, अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त किया तथा राहत व पुनर्वास कार्यों को और तेज़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार तक समय पर सहायता और आवश्यक सुविधाएँ पहुँचें। चंबा के दुर्गम इलाकों में बहुत जल्दी मदद पहुंचानी होगी क्योंकि ज्यादातर आपदा प्रभावित क्षेत्र काफी ऊंचाई पर स्थित है और वहां जल्दी बर्फ पड़ जाती है। इसलिए राहत और पुनर्वास का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जाए जिससे लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप राष्ट्रपति उम्मीदवार : जगदीप धनखड़ को घोषित किया एनडीए ने

दिल्ली- एनडीए ने जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा की संसदीय बोर्ड द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के गवर्नर हैं। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

हेलिकाप्टर में सेल्फी खींच रहे , सेना के जो हेलिकाप्टर में सरकार के नेतागण खुद बैठकर जा रहे : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

शिमला :   प्रदेश में आपदा की घड़ी में राजनीति करने की शुरुआत की है तो सिर्फ कांग्रेस सरकार ने ही की है। यह शब्द  पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ने कहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का स्वागत

एएम नाथ। शाहपुर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में जारी चार दिवसीय फेडरेशन कप क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक, उपाध्यक्ष पावरलिफ्टिंग ऑफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 : कौन हैं 2 सांसद शेख अब्दुल राशिद व अमृतपाल सिंह, जो जेल से ही डालेंगे वोट

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में अभी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। 9 सितंबर 2025 को मतदान और उसी दिन मतगणना होनी है। जगदीप धनखड़ ने...
Translate »
error: Content is protected !!