चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली व मुफ्त फोन सेवा 1098 से करवाया अवगत

by

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चवाड़ी व प्राथमिक विद्यालय ओइल में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम

सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओइल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा में कार्यरत काउंसलर नीता देवी, पर्यवेक्षक पंकज कुमार ने चुवाड़ी व केस वर्कर चमन सिंह ने ओइल में चाइल्ड हेल्पलाइन की मुफ्त फोन सेवा 1098 की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने 1098 के माध्यम से नशे की लत में पड़े, जन्म पंजीकरण से वंचित, अनाथ, अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल-विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।


शिक्षकों को बताया गया कि वे बच्चों के साथ हर अच्छी बुरी बात पर चर्चा करें और उचित संवाद बनाए रखें।
कार्यक्रम में बताया गया कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से नाबालिग बच्चों को मानसिक परेशान, ब्लैकमेल या बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। इसके साथ बाल तस्करी, नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई। सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई।
बाल-विवाह व बाल मजदूरी की बुराई और इसके कारण स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले कुप्रभावों एवं कानूनी कार्यवाही के संबंध में भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी के संबंध में सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतया गुप्त रखी जाती है। कार्यक्रम में 28 अध्यापक अध्यापिकाओं सहित 541 बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमें दुनिया को स्वस्थ धरती स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखाना होगा : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। बिलासपुर  : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की के साथ झंडूता में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर आयोजित क्षेत्रीय संगोष्ठी में भाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भांग का पौधा करिश्माई : भांग की खेती के लिए बीज सरकार उपलब्ध करवाएगी, जिसमें नशा न के बराबर होगा

नाहन, 07 जुलाई : राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भांग का पौधा एक करिश्माई पौधा है, जिसका प्रत्येक भाग उपयोग में लाया जा सकता है। इससे हजारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष, युवा सेवाएं खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मन्त्री यादविंदर गोमा जिला स्तरीय स्वतन्त्रता समारोह में होगें मुख्यातिथि- DC आबिद हुसैन सादिक

आदर्श रा.व.मा.पा. छात्र के खेल मैदान में फहराएंगें राष्ट्रीय ध्वज बिलासपुर 13 अगस्त, 2024- जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह में आयुष, युवा सेवाएं खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मन्त्री यादविंदर गोमा जिला स्तरीय स्वतन्त्रता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर कोर्ट के पास चली गोलियां : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी घायल

एएम नाथ। बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।...
Translate »
error: Content is protected !!