एस.डी. स्कूल गढ़शंकर की छात्रा गुरलीन कौर ने 12वीं कक्षा की मेरिट में 9वां रैंक प्राप्त किया 

by
गढ़शंकर, 30 अप्रैल : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा आज घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में गढ़शंकर के मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गुरलीन कौर पुत्री सरवन सिंह ने 492 ( 98.4 फीसदी) अंक प्राप्त कर पंजाब की मेरिट में 9वां रैंक हासिल किया है और पूरी तहसील में प्रथम स्थान पर रही है। इस संबंधी जानकारी देते प्रिं वंदना राणा ने बताया कि छात्रा गुरलीन कौर स्कूल की कामर्स की छात्रा है और स्कूल की होनहार छात्रा है। इस शानदार प्राप्ति के लिए स्कूल कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश कृपाल, मैनेजर सोमनाथ ओहरी, प्रिंसिपल वंदना राणा तथा प्रबंधक अधिकारी नेहा ने स्कूल स्टाफ, छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब भाजपा में बगावत पर एक्शन, 3 नेताओं को नोटिस; 7 दिन में मांगा जवाब

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा में संगठनात्मक बदलाव को लेकर शुरू हुआ विरोध अब अनुशासनात्मक कार्रवाई तक पहुंच गया है। प्रदेश संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलू के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर आवाज उठाने और 29 अगस्त...
article-image
पंजाब

ट्रूडो पर बरसे कैप्टन अमरिंदर सिंह : कनाडा पर आतंकवाद में शामिल व्यक्तियों को राजनीतिक शरण देने का लगाया आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर लगाए गए निराधार आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए कनाडा पर आतंकवाद में शामिल व्यक्तियों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भागसूनाग में फगवाड़ा के पर्यटक की हत्या : कैफे पर खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद, पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया

एएम नाथ। धर्मशाला :    भागसूनाग में फगवाड़ा के एक पर्यटक की हत्या का मामला सामने आया है। यह हत्या खाना खाने को लेकर हुए विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट में हुई है। ...
Translate »
error: Content is protected !!