ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : अतिरिक्त उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में सभी विभागों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

by
शिमला, 03 जनवरी – राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2024 हर्षोल्लास के साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों के संबंध में आज यहाँ बचत भवन में बुलाई गई एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने कहा कि इस समारोह की सफलता के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और अभी से समारोह की तैयारी आरंभ कर दें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को देखने के लिए लोग दूरदराज से आते हैं इसलिए राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कुछ नया लोगों को देखने को मिले इस दिशा में सभी विभाग मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि झांकियों, मंच और रिज की सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित हर चीज में कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश करें ताकि इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह सभी के लिए यादगार बने।
बैठक में बताया गया कि राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में जे एंड के राइफल्स, आईटीबीपी, पुलिस के महिला व पुरुष टुकड़ियां, सेना पाईप बैंड, यातायात पुलिस, पुलिस बैंड, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, डाक सेवा, होम गार्ड बैंड, पूर्व सैनिकों का दल, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड्स, आपदा प्रबंधन समूह तथा पुलिस का श्वान दल आदि शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, पडोसी राज्यों की पुलिस टुकड़ियां भी परेड में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि परेड के पूर्वाभ्यास के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी तथा एएसपी नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड प्रभावशाली होनी चाहिए और परेड में भाग लेने वाली सभी टुकड़ियों में पूरा समन्वय होना चाहिए क्योंकि परेड व मार्च पास्ट ऐसे समारोहों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। उन्होंने कहा कि 22 से 24 जनवरी से सभी टुकड़ियां परेड का पूर्वाभ्यास आरंभ करेगी तथा 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।
अभिषेक वर्मा ने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 22 जे एंड के राइफल्स, हिम ऊर्जा, पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, डीआरडीए, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, वन विभाग, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग, डाक विभाग सहित अन्य विभागों की झांकियां शामिल की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग अपने जन कल्याणकारी कार्यक्रमों व नीतियों का नयेपन के साथ प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि झांकियां आकर्षक व ज्ञानवर्धक होनी चाहिए।
अभिषेक वर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश व अन्य राज्यों की लोक संस्कृति को दर्शाने पर बल देते हुए कार्यक्रमों में विविधता लाने के निर्देश भी दिए जिसमें विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल, एनजेडसीसी पटियाला के दल, स्कूल और बालिका आश्रम टूटीकंडी के बच्चों को शामिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि एडीएम प्रोटोकॉल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने ने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, एएसपी सुनिल नेगी, उपमंडलाधिकारी (ना०) शिमला शहरी भानु गुप्ता, उपमंडलाधिकारी (ना०) शिमला ग्रामीण निशांत कुमार, सहायक आयुक्त डॉ. पूनम सहित विभाग विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी खजाना लुटने नहीं दूंगा – गरीब व्यक्ति तक सब्सिडी और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री

जोगिंद्रा सहकारी बैंक के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने जारी किया ‘लोगो’ रोहित भदसाली। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिंद्रा सहकारी बैंक के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सोलन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज पर खर्च हो रहे 190 करोड़ : किशोरी लाल

बैजनाथ, 10 जुलाई :- बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल सुधार, सिंचाई और मल निकासी योजनाओं पर 190 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण...
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा और चंबा जिला से चयनित अग्निवीरों का परिणाम घोषित

कांगड़ा : सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि *अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन* ऑनलाइन लिखित परीक्षा व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 1,116 निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक एएम नाथ। शिमला :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय...
Translate »
error: Content is protected !!