पटवारी के 70 रिक्त पदों के लिए सेवानिवृत पटवारियों-कानूनगो से मांगे आवेदन

by
मंडी, 3 जनवरी। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में लंबित कार्यों के निपटान के लिए सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो की सेवाएं ली जाएंगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले में वर्तमान में पटवारियों के 70 पद रिक्त हैं। इन पदों पर सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो की निर्धारित शर्तों के आधार पर अस्थाई भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो उनके कार्यालय में 29 जनवरी, 2024 सायं 5 बजे तक सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को 25 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा तथा माह की समाप्ति पर एक दिन के आकस्मिक अवकाश का हकदार होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में इन पदों को 3 माह के लिए भरा जाएगा तथा इसे कार्य की दक्षता को देखते हुए आगे बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक पात्र उम्मीदवार आवेदन पत्र के साथ सत्यापित दसवीं प्रमाण पत्र, सेवानिवृति प्रमाण पत्र तथा शपथ पत्र अवश्य संलग्न करें। उम्मीदवार द्वारा हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्षो की सेवा की हो तथा उनके विरूद्ध किसी प्रकार की अनुशासनात्क कार्यवाही लम्बित न हो। उम्मीदवार की आयु पद के विज्ञप्ति होने के समय 65 साल से अधिक न हो।
उपायुक्त ने बताया कि आवेदन पत्रों की संख्या विज्ञापित पदों से अधिक होने की स्थिति में तुलनात्मक कम आयु के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति अस्थाई है तथा संबंधित नियुक्ति अधिकारी द्वारा किसी भी समय समाप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती से वर्तमान में पटवारियों की प्रोमोशन पर कोई असर नहीं होगा और प्रोमोशन की दृष्टि से इन पदों को खाली ही माना जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01905-222187 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पांच कॉलेजों के रेड रिबन कल्ब के बच्चों ने मैराथन में लिया भाग : डॉ सिधू ने मैराथन को दिखाई हरी झंड़ी

मैराथन का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एडस के प्रति जागरूकता फैलाना ऊना, 21 अगस्त – स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला एडस नियंत्रण समिति के सौजन्य से जिला में मलाहत रेलवे फाटक से रेड रन मैराथन का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

78 लोगों की मौत का वीडियो वायरल : कांगो में नाव पलटने से हुआ बड़ा हादसा

कांगो :  आफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 78 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है। ये हादसा कांगो में किवु झील में एक नाव के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से किया पराजित : सोमिल तथा रामोत्रा की शानदार बल्लेबाजी, दोनों ने जड़े अर्धशतक

धर्मशाला, 03 दिसंबर। धर्मशाला के कालेज ग्राउंड में आयोजित टी-टवेंटी क्रिकेेट मैच में डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने 20 ओवर में...
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दोषी करार, 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का जुर्माना, अंसारी व अफजाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं : एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में

गाजीपुर : गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!