48 आईटीआई प्रशिक्षुओं ने किया मतदाता बनने के लिए आवेदन

by
मंडी, 3 जनवरी। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से पात्र 48 आईटीआई प्रशिक्षुओं ने आवेदन किया। उन्होंने बताया कि आईटीआई मंडी में समर्पित नामांकन केन्द्र स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम देख सकते हैं तथा नए पात्र मतदाता आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों में शत- प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए सदर विधानसभा मंडी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस की नली के पास चिपकी थी जोंक : मरीज के गले से जिंदा निकाली 8 इंच लंबी जोंक

एएम नाथ । शिमला : आईजीएमसी अस्पताल शिमला के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के गले में फंसी जिंदा जोंक को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। मरीज पिछले 15 दिनों से सांस लेने में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिमल गुप्ता को लगाया IG विजिलेंस : दोबारा विजिलेंस का जिम्मा, 4 मार्च को ही लगाया था आईजी वेल्फेयर एंड एडमिनिस्ट्रेशन पुलिस मुख्यालय

रोहित जसवाल। शिमला: हिमाचल सरकार ने साल 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी बिमल गुप्ता के तबादला आदेश जारी किए है। बिमल गुप्ता को इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो लगाया है। इसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा ;  श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं के अलावा मंदिर परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने श्री लक्ष्मी...
हिमाचल प्रदेश

“मैड़ी मेले में मालवाहक वाहनों में न आएं, जान से न करें खिलवाड़”

मैड़ी स्थित डेरों ने आने वाले श्रद्धालुओं व संगतों से की अपील ऊना (1 मार्च)- मैड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के जान व माल की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना विभिन्न माध्यमों...
Translate »
error: Content is protected !!