सांस की नली के पास चिपकी थी जोंक : मरीज के गले से जिंदा निकाली 8 इंच लंबी जोंक

by

एएम नाथ । शिमला : आईजीएमसी अस्पताल शिमला के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के गले में फंसी जिंदा जोंक को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। मरीज पिछले 15 दिनों से सांस लेने में परेशानी और आवाज में बदलाव से जूझ रहा था।

कैसे पहुंची गले में जोंक :  परिजनों के अनुसार सुरेश दत्त ने कुछ दिन पहले नाले का पानी पिया था, इसी दौरान जोंक उसके गले में चली गई होगी।

डॉक्टरों की टीम ने महज 20 मिनट में जटिल प्रक्रिया को अंजाम देकर उसे राहत दी। मरीज इससे पहले एमएमयू सोलन में उपचार के लिए गया था। डायरेक्ट लैरिंगोस्कोपी के दौरान डॉक्टरों को उसके गले में एक हिलती-डुलती वस्तु दिखाई दी, जिसके बाद मरीज को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। आईजीएमसी के आपातकालीन विभाग में पहले ईएनटी विशेषज्ञों ने मरीज की जांच की। जोंक निकालने के आवश्यक उपकरण उपलब्ध न होने के कारण मरीज को पल्मनरी विभाग भेजा गया। ब्रोंकोस्कोपी के दौरान पता चला कि जोंक सांस की नली के पास चिपकी हुई थी। उसे काटने या पकड़ने से यह खतरा था कि जोंक का कोई हिस्सा अंदर रह जाए या नीचे गिर जाए। ऐसे में डॉक्टरों ने सक्शन तकनीक का उपयोग कर जोंक को जिंदा बाहर निकाल लिया।

डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन :  इस पूरी प्रक्रिया का नेतृत्व डॉ. डिंपल के. भगलानी ने किया। टीम में डॉ. राघव निरुला, डॉ. मयूर बग्गा, डॉ. निशांत और डॉ. कुमार सौरव शामिल रहे। तकनीकी सहयोग सुभाष बाली और अर्चना ने प्रदान किया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकी। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। डॉ. डिंपल के. भगलानी ने बताया कि शुक्रवार को जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र के कांगेर धारयार गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश दत्त को आईजीएमसी रेफर किया गया था। मरीज की आवाज बदल गई थी और उसे लगातार गले में कुछ फंसे होने का अहसास हो रहा था। जोंक 15 दिनों से गले में फंसी हुई थी, इसलिए टीम ने सावधानी बरतते हुए सक्शन विधि से उसे बाहर निकाला। मरीज को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

कैसे पहुंची गले में जोंक

परिजनों के अनुसार सुरेश दत्त ने कुछ दिन पहले नाले का पानी पिया था, इसी दौरान जोंक उसके गले में चली गई होगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जनसहयोग ही कारगर हथियार: राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती

गांव स्तर पर कोविड टेस्टिंग शिविर में बोले राज्य वित्तायोग अध्यक्ष ऊना – कोविड संक्रमित लोग कवारंटीन होने के भय से कोरोना के लक्ष्णों जैसे खांसी, बुखार जुखाम आदि को हलके में लेकर अस्पताल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष मंत्री ने फॉर्मूलेशन समिति की बैठक प्रत्येक माह की 20 तारीख को आयोजित करने के दिए निर्देश

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ आयुर्वेदिक औषधि निर्माता संघ की विचार-विमर्श बैठक आयोजित बीबीएन, 6 अप्रैल (तारा) : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और...
article-image
पंजाब

Asha Kiran School visited by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.17 : Inspired by School Committee Chairman Colonel Gurmeet Singh, Colonel Ramanjit Singh Rehsi and Aseem Prakash, hailing from Chandigarh, visited JSS Asha Kiran Special School Jahankhela and during this Colonel Gurmeet Singh...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवा प्रोजैक्ट के तहत कुटलैहड क्षे़त्र के किसान होंगे समृद्ध: वीरेंद्र कंवर

ग्राम पंचायत डीहर, धनेत, समूर, बरनोह व कुरियाला में चल रहे विकासात्मक कार्यों का किया निरीक्षण ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़...
Translate »
error: Content is protected !!