काम प्रिंसिपल का तो वेतन भी उसी पद का, 9 प्रिंसिपलों को पूरी सैलरी देने के निर्देश ; हिमाचल हाईकोर्ट ने सरकार की अधिसूचना की रद्द

by

 कार्यभार संभालने की मूल तारीख से उच्च वेतनमान और एरियर देने के आदेश

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के लेक्चरर कैडर को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार की 8 मई 2025 की उस अधिसूचना को रद्द कर दिया है, जिसके तहत लेक्चरर (डायरेक्ट) से प्रधानाचार्य (स्कूल कैडर) का कार्यभार संभालने वाले शिक्षकों को पिछली अवधि का उच्च वेतनमान और वित्तीय लाभ नहीं दिया गया था।

न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सरकार को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं को प्रधानाचार्य का कार्यभार संभालने की वास्तविक तारीख से उच्च वेतनमान दिया जाए। अदालत ने सभी बकाया एरियर और परिणामी वित्तीय लाभ का भुगतान 30 नवंबर तक करने के आदेश दिए हैं।

प्लेसमेंट के तर्क को अदालत ने किया खारिज

अदालत ने सरकार के इस तर्क को स्वीकार नहीं किया कि शिक्षकों को प्रधानाचार्य का कार्यभार केवल ‘प्लेसमेंट’ के आधार पर दिया गया था। कोर्ट ने कहा कि प्लेसमेंट समान श्रेणी या पद के बीच होता है, जबकि यहां फीडर कैडर के कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लिया गया।

अदालत ने फंडामेंटल रूल 49 का हवाला देते हुए कहा कि जब किसी कर्मचारी से उच्च पद के सभी कर्तव्यों का निर्वहन कराया जाता है तो उसे उस पद के वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए।

हेडमास्टर और लेक्चरर दोनों फीडर कैडर

खंडपीठ ने कहा कि हेडमास्टर और लेक्चरर दोनों प्रधानाचार्य पद के फीडर कैडर हैं। यदि एक कैडर को कार्यभार संभालने की तारीख से वित्तीय लाभ दिया जाता है तो दूसरे कैडर को इससे वंचित करना समानता के अधिकार के अनुरूप नहीं है।

यह मामला सुरेंद्र सिंह सहित अन्य नियमित लेक्चररों की याचिकाओं से जुड़ा था। वर्ष 2020 में नियमित पदोन्नति (DPC) के बजाय उन्हें प्लेसमेंट के आधार पर प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया था। बाद में 8 मई 2025 को विभाग ने उन्हें नियमित प्रधानाचार्य बनाया, लेकिन वित्तीय लाभ नई तारीख से देने का निर्णय लिया। शिक्षकों ने इसी निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान और पुनर्वास के लिए  अभियान शुरू 

एएम नाथ। चम्बा :   जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से   झुग्गी-झोपड़ियां में रह रहे बच्चों की पहचान व उनके पुनर्वास के लिए एक अभियान  आरंभ किया है। अभियान के तहत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ : पद्दी सूरा सिंह, फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व गढ़शंकर ने पहले दिन दर्ज की जीत

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया उद्घाटन गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 बैंक खाते फ्रीज, अवैध लेनदेन के मामले में : जांच के दायरे में आए खाताधारक, शातिर कमीशन का देते थे लालच

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के करीब 400 खातों में देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों रुपये की ठगी का पैसा आया है। फिलहाल, खातों को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। खाते घर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संकल्प सम्मेलन के दौरान मंडी शहर में 11 दिसम्बर को लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था : अपूर्व देवगन

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मार्ग परिवर्तन और भारी वाहनों पर रोक एएम नाथ। मंडी : जिला दण्डाधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 117 के तहत आदेश जारी...
Translate »
error: Content is protected !!