कांगड़ा में विकास कार्य ठप, केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए 30 करोड़ नहीं दे रही सरकार: जयराम ठाकुर

by

पंचायत चुनाव रोकने की कोशिश का आरोप, बोले जयराम- चुनाव करवाकर रहेंगे

सुक्खू सरकार पर जयराम का हमला, बोले- कांगड़ा में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

एएम नाथ। कांगड़ा/बैजनाथ : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर कांगड़ा जिले के विकास कार्य रोकने और पूर्व सरकार के समय शुरू की गई योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि कांगड़ा में नए काम शुरू करना तो दूर, पूर्व सरकार के समय स्वीकृत कार्य भी अधर में हैं। कई योजनाओं का बजट रोकने या डायवर्ट करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति खराब है और विकास कार्य जहां थे, वहीं ठहरे हुए हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बैजनाथ में आईटीआई सकड़ी का भवन तैयार होने के बावजूद संस्थान बंद है। छोटा भंगाल में मिनी सचिवालय का भवन तैयार है, लेकिन वहां भी काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने बस अड्डे का काम रुकने और पपरोला आयुर्वेदिक कॉलेज के भविष्य पर भी चिंता जताई। उन्होंने सुक्खू सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत संस्थानों को बंद करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन का दायरा बढ़ाया था, जिससे चार लाख नए पेंशनर जुड़े। सहारा, शगुन, स्वावलंबन और गृहिणी जैसी योजनाओं के साथ बिजली-पानी बिलों में राहत और महिलाओं के लिए बस किराये में छूट दी गई। जयराम ने मुख्यमंत्री पर इन योजनाओं को ‘रेवड़ी’ कहकर संबोधित करने का आरोप लगाया।
पंचायत चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव नहीं करवाना चाहती थी, लेकिन भाजपा ने न्यायालय में लड़ाई लड़ी। उनके अनुसार न्यायालय के निर्देशों के बाद पंचायत चुनाव हुए और भाजपा प्रत्याशियों को व्यापक सफलता मिली।
केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्दे पर जयराम ने आरोप लगाया कि धर्मशाला परिसर के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार को 30 करोड़ रुपये जमा करने हैं, लेकिन राशि नहीं दी जा रही। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास के लिए कार्यालय से अधिक इच्छाशक्ति जरूरी है।
जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए अर्थव्यवस्था, धारा 370, राम मंदिर, चंद्रयान और गगनयान सहित विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च 6 अप्रैल तक : मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने चैव नवरात्र मेले के सफल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड पट्टा में कुल 41279 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग – DC मनमोहन शर्मा

21138 पुरुष तथा 20141 महिला मतदाता। पट्टा मेहलोग, 22 मई (तारा) :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों निर्वाचन, 2026 के लिए विकास खण्ड पट्टा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन डिपुओं में सफाई और खाद्यान्नों के सुरक्षित भंडारण का रखें ध्यान : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मिड डे मील में स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जारी करें विस्तृत एसओपी एएम नाथ।  हमीरपुर 30 मार्च। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
हिमाचल प्रदेश

पट्टा मेहलोग में दो दिवसीय मेला सोमवार से शुरू : पूजा देवी व रीना देवी ने मेले का किया शुभारंभ

26 को स्टार नाईट में चम्बा के कलाकार काकू राम ठाकुर करेंगे मनोरंजन पट्टा मेहलोग, 25 मई : पट्टा मेहलोग का ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला सोमवार से शुरू हो गया है। गांव की पूजा देवी...
Translate »
error: Content is protected !!