आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की छंटनी परीक्षा स्थगित

by

देहरा/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) – बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया की बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 10 पद भरे जाने है। ग्राम पंचायत म‌‌झीण के मझीण तथा मझीण के दबकेहड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने है। वहीं ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़, टिप्परी के डुहक, कमलोटा के कमलोटा , हडोली के बाह , बदोली के डोल , खुंडिया के अंबाडा, सिहोरपाई के बन चल्लियां , जाखोटा के वोहल जागीर , अलुहा के भौंरन एवं थिल के थिल केंद्रों में सहायिका के पद भरे जायेंगे।
इस संदर्भ में छंटनी परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर को उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी के कार्यालय में निर्धारित किया गया था परंतु प्रशासनिक कारणों हेतु अब छंटनी परीक्षा को आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बगावत- सुक्खू और बागियों में सुलह का आसार नहीं : सुधीर समर्थक 5 नामित पार्षद MC धर्मशाला से हटाए

एएम नाथ। धर्मशाला  :   सुक्खू और बागियों में सुलह का आसार नहीं लग रहा है। कम होने के बजाय ये तकरार लगातार बढ़ती ही जा रही है। क्योंकि सुक्खू सरकार अब बागियों को निशाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा सूरियां के पौंग क्षेत्र को बनाया जाएगा खूबसूरत पर्यटन स्थल : कृषि मंत्री

पीएमजीएसवाई-III के तहत सड़क सुधारीकरण पर खर्च होंगे 76 करोड़ रुपए -कृषि मंत्री ने नगरोटा सूरियां में सुनी जनसमस्याएं नगरोटा सूरियां,23 अक्तूबर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में रेड क्रॉस व ईट राईट मेला आयोजित : दीप प्रज्वलित कर राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया एक दिवसीय मेले का शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में एक दिवसीय रेड क्रॉस मेला व ईट राईट मेला आयोजित किया गया। जिला प्रशासन चंबा तथा स्वास्थ्य सुरक्षा विनियमन विभाग हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना के लाभार्थियों को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वितरित किए चेक

सात हजार एकल तथा विधवा नारियों को गृह निर्माण को मिलेगा अनुदान: बाली बड़ोह के पंचायत सचिवों के साथ बैठक भी की आयोजित नगरोटा, 15 जुलाई। राज्य सरकार चालू वित वर्ष में सात हजार...
Translate »
error: Content is protected !!