26 हजार रुपए मासिक वेतन करने संबंधी केस वित्त विभाग को भेजने के वाबजूद भी लागू नही हो पाया : राजीव शर्मा

by

तलवाड़ा(राकेश शर्मा)
जल सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग के फील्ड कर्मचारियों के द्वारा स्टेट कमेटी के आह्वान पर 15 नंबबर से 24 नंबबर तक मंडल दफ्तरों के आगे रोष रैलीया करने के बाद मंडल अधिकारी के द्वारा एक मांग पत्र उच्च अधकारियों को फील्ड कर्मचारियों की मांगो के सबंध मे दिये जाएगे। इसी क्रम मे ब्रांच तलवाड़ा व मुकेरिया की तरफ से एक रोष रैली ब्रांच प्रधान राजीव शर्मा के नेतृत्व मे जल सप्लाई एंड सैनीटेशन मंडल दफ्तर तलवाड़ा(रोली) मे की गई। प्रधान राजीव शर्मा व सीनियर उप प्रधान शाम सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ओर जल सप्लाई एंड सैनीटेशन विभाग के उच्च अधिकारियों की कथित मुलाज़म विरोधी नीतियो की कड़े शब्दों मे निंदा करते कहा कि काफी समय से चली आ रही फील्ड कर्मचारियों की जाइज मांगो जिनमे इनलिस्टमेंट ठेका मुलाज़मों को विभाग मे लेकर पक्का करना,वेतनमान मे बढ़ोतरी करना,26 हजार रुपए मासिक वेतन करने संबंधि केस वित्त विभाग को भेजने के वाबजूद भी लागू नही हो पाया, मृतक विभागीय कर्मचारियो के आश्रितो को नौकरी देना,6% कोटे के तहत जेई प्रमोट करना, कोर्ट केस जीतने के वाबजूद भी कर्मचारियों को सम्मान वर्क सम्मान पे नही देने,सेवानिवृत हो चुके मुलाजिमो के रिक्त हुए पद भरने,मौसम के अनुसार दर्जा तीन व चार को वर्दीया देने आदि की मांगे मानी नही जा यही है।प्रधान राजीव शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी न की गई तो वह 6 दिसम्बर को विभाग के मुख्य दफ्तर पटियाला मे हजारों कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ी रैली करने को वाद्य होगे।आज रोष रेली करने के बाद एक मांग पत्र कार्यकारी इंजीनियर अनुज शर्मा को दिया गया। इस मोके पर प्रधान राजीव शर्मा, सीनियर उप प्रधान शाम सिंह,रविंदर कुमार, महासचिव सुखदेव जाजा, ब्रांच सचिव गुरदीप सिंह कोटली खास,दसुहा ब्रांच के प्रधान शांति सरूप व पेंशनर नेता ज्ञान सिंह गुप्ता,शिब कुमार आदि भी उपस्थित हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सिखाई बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग की प्रक्रिया

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन डीपीओ कमल किशोर शर्मा ने किया मागदर्शन एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर आयोजित किए जा रहे...
article-image
पंजाब

जुड़ेगा ब्लॉक जीतेगी कांग्रेस के प्रोग्राम तहत कल 16 मार्च को सैला खुर्द के ताज फार्म में समागम होगा आयोजित : अमरप्रीत सिंह लाली

गढ़शंकर : जुड़ेगा ब्लॉक जीतेगी कांग्रेस के प्रोग्राम तहत कल 16 मार्च को  सैला खुर्द के ताज फार्म में ब्लॉक स्तरीय आयोजित समागम में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष...
article-image
पंजाब

डीआईजी भुल्लर की गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद भी मुख्यमंत्री चुप : सुखबीर बादल

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया और सीबीआई की तलाशी में 7.5 करोड़ रुपये नकद, सोना, 25...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विक्रमदित्य सिंह ने अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घघाटन : महिलाओं का राज्य में खेल कोटा को को तीन प्रतिशत से पांच प्रतिशत किया — विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 04 अकतूबर — लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री  विक्रमादित्य सिंह ने आज यहाँ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल मैदान में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय प्रथम महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!