Hamirpur News : दूसरे चरण के लिए 82 पंचायतों में सज गए 466 बूथ : वीरवार को सुबह 7 से सायं 3 बजे तक होगा मतदान

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 27 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में वीरवार को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक होने वाले मतदान और उसके बाद मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी 466 मतदान केंद्रों पर मतदान दल पहुंच गए हैं। इन मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी वीरवार सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू करने के प्रबंधों में जुट गए हैं।
Hamirpur Panchayat Election News
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इन 82 पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के कुल 164 पदों और पंचायत सदस्यों के कुल 466 पदों के अलावा इनके अंतर्गत आने वाले जिला परिषद और बीडीसी वार्डों के लिए भी मतदान होगा।
दूसरे चरण में नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों में 115 बूथ बनाए गए हैं। बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों में 99 बूथ, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों में 42 बूथ, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों में 91 बूथ, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों में 75 बूथ और सुजानपुर की 8 पंचायतों में 44 बूथ बनाए गए हैं।
मतदान का समय सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक रहेगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम वीरवार शाम को ही घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।
—-
जिला हमीरपुर में दूसरे चरण में इन 82 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान :
विकास खंड हमीरपुर :
ब्राहलड़ी
ताल
चमनेड़
सेर बलौणी
अग्घार
नेरी
टिब्बी
काले अंब
छियोड़ीं
बलोह
नाल्टी
भगेटू
ख्याह लोहाखरियां
विकास खंड बमसन :
भेरड़ा
पुरली
लग-कढियार
चारियां दी धार
बारीं
समीरपुर
पंजोत
टपरे
विकास खंड नादौन :
लहड़ा
पनसाई
लाहड़ कोटलू
मालग
बसारल
बढेड़ा
सरेड़ी
कलूर
लंजयाणा
जसाई
भदरूं
रंगस
हथोल
बदारन
करौर
भदरोल
बूणी
सपड़ोह
बरधियाड़
भरमोटी खुर्द
चमराल
विकास खंड सुजानपुर :
जंगल
बीड़ बगेहड़ा
सपाहल
पटलांदर
चलोह
बनाल
बलेहू
री
विकास खंड भोरंज :
जाहू
रौंहीं
बडैहर
भलवाणी
लुद्दर महादेव
झरलोग
बजड़ोह
हनोह
भुक्कड
दाड़ीं
ढनवान
दसमल
खरवाड़
दिम्मी
बधानी
विकास खंड बिझड़ी :
सठवीं
धंगोटा
ग्यारहग्रां
चकमोह
दांदड़ू
करेर
गरली
कलवाल
बड़ाग्रां
जोड़े अंब
ननावां
धबड़ियाणा
दलचेहड़ा
सोहारी
कठियाणा
समताणा कलां
मोरसू सुल्तानी
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : श्री  ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में दिनांक 13 एवं 14 जनवरी को सीबीएसई पंचकुला द्वारा आयोजित दो दिवसीय बिजनेस स्टडीज विषय विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभागों को विकास योजनाओं में डीआरआर पहलों को शामिल करने को कहा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) ने संबंधित विभागों और संगठनों को अपनी विकास योजनाओं और परियोजनाओं में विभिन्न आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) पहलों को एकीकृत करने के निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वित्त विभाग को 30 अप्रैल तक ठेकेदारों के बकाया भुगतान करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

 एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज वित्त विभाग को 30 अप्रैल, 2025 से पहले लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के ठेकेदारों के सभी बकाया भुगतान जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अब 31 जनवरी तक ई-केवाईसी करवा सकेंगे राशन कार्ड धारक : ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड हो सकते हैं ब्लॉक

हमीरपुर 01 जनवरी। राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!