ऑनलाइन शॉपिंग की फेक डिलीवरी कर लाखों की धोखाधड़ी -तीन के खिलाफ मामला दर्ज

by

 प्रतिष्ठित कंपनियों से आया सामान ग्राहक को डिलीवर करते थे, किंतु आर्डर कैंसल में डाल कर करते थे गलत सामान रिटर्न

गढ़शंकर, 24 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस द्वारा ऑनलाइन की खरीदारी की फेक डिलीवरी कर लाखों की धोखाधड़ी करने पर तीन लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला एनआरआई मार्केट कंपलेक्स नजदीक सेंट्रल बैंक होशियारपुर मार्ग गढ़शंकर स्थित एक ब्रांच का है। इस ब्रांच के चालक प्रतिष्ठित कंपनियों से आया सामान ग्राहक को डिलीवर तो करते थे, किंतु आर्डर कैंसल में डाल कर गलत सामान रिटर्न कर देते थे, जिससे कंपनी व ग्राहकों से लाखों की धोखाधड़ी की है। यह गबन तब नशर हुआ जब कंपनी को बहुत से आर्डर गलत समान के साथ वापिस हुए और कंपनी के इन्वेस्टिगेशन विभाग के सहायक मैनेजर द्वारा ब्रांच में जाकर तफतीश की गई।
 पुलिस को दी गई शिकायत में असीस चहल पुत्र दलेर सिंह निवासी भागड़ू कलां थाना सैफदीन जिंद हरियाणा ने बताया कि वह शैडोवैक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बेंगलुरू कर्नाटका में फ्रॉड प्रीवेंशन तथा इन्वेस्टिगेशन विंग में सहायक प्रबंधक है। कंपनी द्वारा गढ़शंकर में एक ब्रांच एनआरआई मार्केट कंपलेक्स नजदीक सेंट्रल बैंक होशियारपुर मार्ग गढ़शंकर में एक ब्रांच चरणजीत सिंह पुत्र परविंदर सिंह निवासी सेखे मजारा शहीद भगत सिंह नगर को दी थी। उनकी कंपनी ई-कॉमर्स तथा थर्ड पार्टी डिलीवरी करती हैं और वह फ्लिपकार्ट, मीशो, मिंत्रा, अजियो जैसी कंपनियों के पैकेट डिलीवर करती है। जब इस ब्रांच की ओर से बहुत से गलत प्रोडक्ट्स के पार्सल वापिस पहुंचे तो 23 अगस्त 2024 को ब्रांच में निरीक्षण किया तो पाया कि यह ब्रांच साहिल पुक परमजीत सिंह और तथा उसके भाई हरप्रीत सिंह चरणजीत सिंह की जगह पर चला रहे थे। ब्रांच में करीब 63 शिपमेंट ऐसी पाई जिनकी वस्तुएं बदली गई थी और जिनकी शिपमेंट की कीमत लगभग 210980 रुपए बनती है और निरीक्षण दौरान पाया कि साहिल और उसका भाई हरप्रीत फ्लिपकार्ट पर फेक ऑर्डर्स करते हैं और शिपमेंट प्राप्त करते हैं और ग्राहक को और उसका सामान निकाल कर उसकी वस्तुएं रिप्लेस कर वापस कर देते हैं। ग्राहकों को गलत चीज डिलीवर करके उससे पैसे भी ले लेते हैं और आर्डर को कैंसिल में डालकर गलत सामान वापस भेज रहे हैं। दोषी ने कंपनी के निर्देशानुसार ब्रांच में सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल नहीं किये ताकि वे इस धोखाधड़ी का सबूत ना छोड़ सके। कंपनी के सहायक मैनेजर ने बयान दिया कि जब उन्होंने ब्रांच में गबन का पर्दाफाश किया तो साहिल के भाई हरप्रीत सिंह ने उसे धमकी दी कि वह तो वह उसको उसके घर से उठाकर मार देगा, वह नहीं जानता कि मैं क्या कर सकता हूँ। कंपनी ने बताया है कि उसकी 440 शिपमेंट ब्रांच में है जिसकी कीमत 159092 रुपए की बनती है और वह उसे वापस करने में इनकार कर रहे हैं और कंपनी को कैश ऑन डिलीवरी का एक लाख से ऊपर की कंपनी को अदायगी नहीं की है। शिकायत की पड़ताल उप पुलिस कप्तान कम मुख्य अधिकारी साइबर क्राइम होशियारपुर द्वारा की गई। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर थाना पुलिस गढ़शंकर द्वारा चरणजीत सिंह पुत्र परविंदर सिंह निवासी शेख मजारा जिला शहीद भगत सिंह नगर, साहिल तथा हरप्रीत दोनों पुत्र परमजीत सिंह निवासी कोट रांझा थाना राहों जिला शहीद भगत सिंह नगर के खिलाफ अपराधिक धारा 318(4), 316(2), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Hoshiarpur U-23 Team Crushes Fatehgarh

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 2 : In the Punjab Cricket Association’s inter-district Under-23 cricket tournament, Hoshiarpur registered a resounding 147-run victory over Fatehgarh Sahib in a thrilling one-day match. HDC A Secretary Dr. Raman Ghai...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दिव्यांगता शिविर आयोजित : 103 दिव्यांगजनों की जाँच की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए किया पंजीकृत

एएम नाथ। सरकाघाट 20 जुलाई-उपमण्डल सरकाघाट के नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शनिवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संवेदना कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता अवलोकन शिविर का आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा

ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संपत्ति विवाद पर कांग्रेस की सफाई में ही छिपा है पूरा सच, जनता को गुमराह करने का प्रयास बंद करे सरकार : संदीपनी भारद्वाज

“चोर की दाढ़ी में तिनका” — सवाल उठते ही कांग्रेस क्यों बौखला रही है? शिमला : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने राज्यसभा सदस्य अनुराग शर्मा की संपत्ति को लेकर सामने आए सवालों पर...
Translate »
error: Content is protected !!