सुजुकी मोटर्स ने किया 113 आईटीआई डिप्लोमाधारकों का चयन : कैंपस इंटरव्यू में 2017 से 2023 तक के पास कुल 132 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

by
हमीरपुर 07 अक्तूबर। गुजरात के हसंलपुर में स्थित सुजुकी मोटर्स के प्लांट की ओर से शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया।
संस्थान के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वैल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रेक्टर मैकेनिक और पेंटर जनरल के 2017 से 2023 तक के पास कुल 132 अभ्यार्थियों ने भाग लिया।
कंपनी प्रबंधन ने इनमें से 113 अभ्यर्थियों का चयन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इन चयनित अभ्यर्थियों को 21,500 रुपये मासिक मानदेय और अन्य भत्ते एवं सुविधाएं मिलेंगी। इन्हें सब्सिडाइज्ड भोजन, वर्दी, सुरक्षा जूते, अन्य पीपीई, कंपनी के नियमों के अनुसार छुट्टियां और मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध होगी।
प्रधानाचार्य ने कैंपस इंटरव्यू के लिए कंपनी के एचआर प्रबंधक संदीप शर्मा और उनकी टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर आईटीआई की एचसीएम ज्ञानवती देवी, प्लेसमेंट आफिसर विजय कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन होगा

ऊना : विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिजनों ने रिकांगपिओ में निकाला कैंडल मार्च

एएम नाथ। शिमला :  पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर दिवंगत विमल नेगी की मौत के मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर रिकांगपिओ में उनके परिवार, भाजपा किन्नौर और अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 नवंबर तक कर सकते हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के पदों के लिए आवेदन

धर्मशाला, 25 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के बारह पद भरे जाने तय हुए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला रमेश जागवान ने जानकारी दी कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत और चीन के बीच बनी सहमति

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीनी मंत्री वांग यी...
Translate »
error: Content is protected !!