मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाएं सभी पात्र युवा: एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा

by
बड़सर 07 अक्तूबर।  निर्वाचन क्षेत्र 39-बड़सर की राजकीय उच्च पाठशाला बुंबलू में शनिवार को बूथ स्तरीय चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बड़सर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्हांेने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर शनिवार को चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आम लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरुक करने तथा चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर चुनावी पाठशाला का गठन किया गया है।
डॉ. रोहित शर्मा ने मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने तथा संशोधन करवाने की प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा भी अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं। उन्हांेने सभी पात्र युवाओं से अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने की अपील भी की।
एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को निर्वाचन प्रक्रिया में अवश्य भाग लेना चाहिए तथा उन्हें हमेशा निर्भय होकर और किसी के प्रलोभन या झांसे में आए बगैर अपने विवेक के अनुसार ही मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
चुनावी पाठशाला में राजकीय उच्च पाठशाला बुम्बलू की मुख्यध्यापिका रेणु ठाकुर, रजनीश कुमार शास्त्री, सुपरवाइजर रीता देवी, निर्वाचन विभाग के कनिष्ठ सहायक सोमदत्त, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रवीण संब्याल, बूथ लेवल अधिकारी सुषमा, नोडल अधिकारी नीलम, मीरा देवी, चुनावी पाठशाला के सदस्य और स्थानीय मतदाताओं ने भी भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू, EC ने जारी की नोटिफिकेशन… कब डाले जाएंगे वोट जानिए !!

एएम नाथ : शिमला l  हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने आचार संहिता का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अभी पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण : गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र गुगलैहड़ का किया लोकार्पण

ऊना, 21 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को गगरेट ब्लॉक के गुगलैहड़ में नवस्थापित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें जीवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भरमौर तथा ब्रन्गाल में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे। वह प्रातः 11:30 बजे बिन्तरु नाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह के दावे को दरकिनार कर सुक्खू ने शिमला से अपनी मर्जी मुताबिक बनाए 2 मंत्री : कांग्रेस सरकार ने आज 7 मंत्रियों काे शपथ दिलाई, 6 सीपीएस भी बनाए

शिमला ; कांग्रेस सरकार ने आज 7 मंत्रियों काे शपथ दिलाई और मुख्यमंत्री ने 6 सीपीएस भी बनाए। मंत्री पद के लिए सबसे पहले कर्नल धनीराम शांडिल को शपथ दिलाई गई। इनके बाद विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!