बड़सर में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल: इंद्र दत्त लखनपाल

by
विधायक ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, कन्याओं को बांटे एफडी के दस्तावेज
बड़सर 07 अक्तूबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को यहां नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में लोगों का चेकअप किया गया तथा उनके विभिन्न टेस्ट भी किए गए।
इस अवसर पर इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल अस्पताल खोलने जा रही है और बड़सर में भी 100 बिस्तर की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जा रही हैं। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिक अस्पतालों में भी सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियां कर रही है और बड़सर अस्पताल में भी अगले माह तक विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात कर दिए जाएंगे। इससे क्षेत्रवासियों को घर के पास ही बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधायक ने बताया कि नागरिक अस्पताल के स्तर तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियों और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के प्रावधान से आने वाले समय में प्रदेश के अस्पतालों में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्हांेने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी मेडिकल कैंप की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को घरद्वार पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर विधायक ने पोषण अभियान के तहत आंगनवाड़ी कर्मचारियों द्वारा लगाई गई पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा इन कर्मचारियों और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की सराहना की।
उन्होंने बेटी है अनमोल योजना की 9 लाभार्थी कन्याओं को कुल 1.80 लाख रुपये की एफडी के दस्तावेज भी वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान, मीडिया प्रभारी विशाल राणा, वेद प्रकाश अग्निहोत्री, मनोज शर्मा, एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा, बीएमओ डॉ. बृजेश कुमार, सीडीपीओ और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाजन सभा चंडीगढ़ द्वारा “रिश्ते-रिश्ते” वर-वधू परिवार मिलन दिवस का आयोजन

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 24 मई  : महाजन सभा चंडीगढ़ (पंजीकृत) द्वारा आज महाजन भवन, सेक्टर-37 सी, चंडीगढ़ में “रिश्ते-रिश्ते” (वर-वधू परिवार मिलन दिवस) का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में पंजाब,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काँगड़ा पुलिस ने कुल्लू से दबोचा चरस तस्करी का मुख्य सरगना, काेर्ट से मिला 5 दिन का रिमांड

एएम नाथ। धर्मशाला : देहरा पुलिस ने बीते दिनों देहरा के ढलियारा में एक व्यक्ति से पकड़ी गई चरस के मामले में कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी के मुख्य सरगना को पकड़ने में सफलता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

एएम नाथ । धर्मशाला, 31 मार्च :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री 24 को मंडी के प्रवास पर

रोहित भदसाली।  मंडी, 22 नवम्बर। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 24 नवम्बर को मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 24 नवम्बर को सुबह 11 बजे वे सुन्दरनगर के समीप महामाया...
Translate »
error: Content is protected !!