क्रिकेट वर्ल्ड कप के निर्धारित मैच के दिनों पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग पर रोक

by
धर्मशाला, 07 अक्तूबर। धर्मशाला में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान दस अक्तूबर, 17 अक्तूबर, 22 अक्तूबर तथा 28 अक्तूबर को पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग, हॉट एयर बैलून, एयरो र्स्पोट्स जैसी गतिविधियों पर पूर्णतय प्रतिबंध रहेगा इस बाबत जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल ने आदेश पारित करते हुए कहा कि मैच में विशिष्ट अतिथियों तथा दर्शकों की सुरक्षा के दृष्टिगत धर्मशाला, कांगड़ा, बैजनाथ, शाहपुर उपमंडलों में यह आदेश लागू रहेंगे। कोई भी संस्था, व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बाबत आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर विशिष्ट अतिथियों तथा दर्शकों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलेड़़ पुल का किया लोकार्पण : निर्माण कार्य पर व्यय की गई 1 करोड़ 84 लाख की धनराशि

भटियात विधानसभा में 121 सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ने  आज उप मंडल मुख्यालय चुवाड़ी के समीप 1 करोड़ 84 लाख रूपयों की धनराशि से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस ” पांगी के किलाड़ में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम, मंत्रियों की लगी जिलावार “ड्यूटी”

एएम नाथ। शिमला ; 15 अप्रैल को “हिमाचल दिवस ” का राज्य स्तरीय कार्यक्रम चंबा जिला में पांगी के किलाड़ में होगा। जहाँ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम मे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन तथा राहत एवं बचाव कार्यों बारे मॉक ड्रिल आयोजित : एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल के नेतृत्व में मॉक ड्रिल में शामिल हुए कई विभाग

एएम नाथ. चम्बा :  जिला प्रशासन चम्बा के दिशा-निर्देशानुसार एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) भटियात पारस अग्रवाल के नेतृत्व में आज भटियात उपमंडल के अंतर्गत ग्राम कालिघर (काली माता मंदिर के समीप), लाहडू में भूस्खलन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अपने संसाधनों से दिया 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज : आपदा में केंद्र से नहीं मिली कोई भी विशेष मदद: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने राजकीय उच्च पाठशाला कुढार के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार बड़सर 11 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में आई भीषण आपदा के...
Translate »
error: Content is protected !!