सुख-आश्रय योजना के तहत छात्रों को आवासीय किराए का करेंगे प्रावधानः- रीजनल सेंटर धर्मशाला से एमबीए कर रहे हैं और राज्य सरकार उनकी पढ़ाई का खर्च उठा रही मुख्यमंत्री

by
 प्रागपुर :  कांगड़ा जिला के प्रागपुर क्षेत्र के गांव नक्की में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’ के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लाभार्थी प्रिंस शर्मा ने कहा कि वे रीजनल सेंटर धर्मशाला से एमबीए कर रहे हैं और राज्य सरकार उनकी पढ़ाई का खर्च उठा रही है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि हॉस्टल का खर्च मिल रहा है, तो प्रिंस ने कहा कि वहां हॉस्टल नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में सुधार कर हॉस्टल के खर्च के साथ-साथ किराए का भी प्रावधान किया जाएगा, ताकि किराए पर घर लेकर पढ़ने वाले बच्चों को लाभ मिल सके।
इसी योजना की लाभार्थी डॉ. रश्मि शर्मा ने कल्याणकारी योजना शुरू करने के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे बीएएमएस की पढ़ाई के बाद डिग्री कर रही हैं, जिसके लिए राज्य सरकार से आर्थिक मदद मिल रही है। इस योजना के तहत उन्हें 4000 रुपये पॉकेट मनी भी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना कोई दया नहीं है, बल्कि अनाथ बच्चों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए तथा स्टार्ट-अप व शादी के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।
आपदा प्रभावित कलोह निवासी सरला देवी ने कहा कि घर बनाने के लिए सरकार की ओर से उन्हें तीन लाख रुपये की सहायता मिल चुकी है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन लाख रुपये तो पहली किश्त के मिले हैं, राज्य सरकार ने घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा बढ़ाकर सात लाख रुपये किया है और उन्हें सात लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्हें बिजली एवं पानी का फ्री कनेक्शन और 280 रुपये प्रति बोरी की दर से सीमेंट भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
आपदा प्रभावित उपरली भरोल निवासी प्रतिमा देवी ने भी तीन लाख रुपये की किश्त प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मंच से उतर कर बुजुर्ग तारा चंद से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री
कार्यक्रम के दौरान कलोहा निवासी 88 वर्षीय तारा चंद मंच के सामने आए तो मुख्यमंत्री मंच छोड़कर कर उनसे मिलने नीचे उतर गए। बुजुर्ग तारा चंद ने सड़क की समस्या को लेकर उनसेे बात की। इस पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कांगड़ा को उनकी मदद करने के निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी-पिंजौर एनएच-105 के टेंडर में लगातार देरी पर श्री राम सेना लोकतांत्रिक और जनहितकारी तरीके से आंदोलन करेगी : टेंडर लगातार 9 वीं बार भी नहीं खुला

बद्दी 13 फरवरी (तारा) : बद्दी-पिंजौर एन.एच-105 के टेंडर में हो लगातार देरी पर श्री राम सैना ने जनहित में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इसका टेंडर नहीं हुआ तो राम सेना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन : स्कूल की तनीशा बोर्ड मेरिट में दसवें स्थान पर

बद्दी, 4 मई (तारा): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में दून पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरोटीवाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुगर, पेन किलर, बुखार और हार्ट और जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती समेत ये 39 दवाइयां हुईं सस्ती

नई दिल्ली : आम लोग किसी भी बिमारी से निपटने में परेशान रहते हैं। कोरोना महामारी के बाद देश में दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च दोगुने दाम से भी ज्यादा बढ़ गया...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में नगर पंचायत बीड़ के विकास को मिलेगी नई गति : अनुराग शर्मा

एएम नाथ ।  बैजनाथ : राज्यसभा सांसद एवं जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नगर पंचायत बीड़ के विकास के लिए 6वें राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं के तहत प्रथम तिमाही...
Translate »
error: Content is protected !!