ज़रूरतमंद गरीब परिवार की कन्या की शादी में आवश्यक सामान देकर किया सहयोग।

by

बद्दी, 3 अप्रैल (तारा) : भारतीय संस्कृति में शादी को एक महायज्ञ या सबसे बड़ा संस्कार माना गया है। बेटी की शादी में दिया गया सहयोग यज्ञ में दी गई आहुतियों की तरही ही श्रेष्ठ होता है। रविवार को श्री दुर्गा माता सेवा ट्रस्ट और श्रीमती विद्या देवी मानव सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने दून के पहाड़ी क्षेत्र की एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए दानी सज्जनों द्वारा दिया गया सामान जिसमें बारात और लोगों के लिए खाने का संपूर्ण सामान जैसे ,चावल ,चीनी, आटा,घी, तेल, मैदा, मसाले बेसन आदि और 11 सूट , एक साड़ी, कुकर और अन्य घर का सामान तथा श्री दुर्गा माता सेवा ट्रस्ट और श्रीमती विद्या देवी मानव सेवा ट्रस्ट की और से शगुन जरूरतमंद परिवार की बेटी को दी। समाजसेवी व हरिओम योगा सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ श्रीकांत शर्मा ने श्री दुर्गा माता सेवा ट्रस्ट की ओर से सभी दानी भाइयों और बहनों का उनके द्वारा दिए गए आपार सहयोग के लिए दिल से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्री दुर्गा माता सेवा ट्रस्ट के प्रधान कुलदीप सिंह ,महामंत्री मनु शर्मा, कैडोल पंचायत के पूर्व प्रधान अनिल शर्मा, श्रीमती विद्या देवी मानव सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी चंद्रकांत शर्मा, कमलेश, पूनम शर्मा, रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन फेस 3 के सचिव मनोज ठाकुर, श्रीमती विद्या देवी मानव सेवा के ट्रस्टी हरबंश राणा , जीत राम, सुनीता देवी, उमेश बंटी और गांव के अन्य भाई बहन भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिप्पी सिद्धू मर्डर केस :सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया जवाब

चंडीगढ़ : चंडीगढ में एडवोकेट एवं नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी सिद्धू मर्डर केस में आरोपी कल्याणी सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सीबीआई ने पंजाब एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं की सखी बनी वन स्टाप सेंटर योजना : कांगड़ा जिला में 231 पीड़ित महिलाएं हुई लाभांवित – डीसी

जिला प्रशासन महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निदान कर रहा सुनिश्चित धर्मशाला, 10 सितंबर: कांगड़ा जिला की महिलाओं के लिए सखी वन स्टाप सेंटर काफी मददगार साबित हो रहा है। जिला में करीब 231...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाडवा पंचायत में बुलडोजर पलटने से चालक की मौत पट्टा मेहलोग

पट्टा मेहलोग, 7 मई (तारा) : विकास खंड पट्टा मेहलोग की दाड़वा पंचायत के जतरोग से डांगरीसेर मार्ग पर कामली नजदीक लोक निर्माण विभाग का एक बुलडोजर उक्त सड़क पर कार्य करते हुए अपना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें: डॉ. कत्याल

रोहित जसवाल।  ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल दुकानें खोली जाएंगी ताकि खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव के साथ-साथ तथा गर्मियों में राशनकार्डधारकों को भी राशन लेने में कोई परेशानी...
Translate »
error: Content is protected !!