क्योरटेक ग्रुप के युवा एमडी सुमित सिंगला को 20वें इंटरनेशनल समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके (लंदन) द्वारा काठमांडू, नेपाल में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया

by

बीबीएन, 03 मई : बद्दी की क्योरटेक ग्रुप के युवा प्रबंध निदेशक (एमडी) सुमित सिंगला को 20वें इंटरनेशनल समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके (लंदन) द्वारा काठमांडू, नेपाल में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया।
यह सम्मान नेपाल की माननीय सांसद इंदिरा राणा मगर, डॉ. ओजस्वी शेरचंद, डॉ. संदीप राणा, धनंजय रेग्मी, मिंगमा डेविड शेरपा तथा फेडरेशन ऑफ नेपाली चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पूर्व अध्यक्ष भवानी राणा द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके (लंदन) के सीईओ संतोष शुक्ला, सतीश के. शुक्ला, संजय शुक्ला (पूर्व विधायक, इंदौर) तथा सागर कटवाल का सुमित सिंगला ने हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में विश्व के अनेक देशों से आए प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सुमित सिंगला ने कहा कि नेपाल, जो भगवान शिव की नगरी और सनातन संस्कृति के सम्मान के लिए प्रसिद्ध है, हिंदुत्व के महत्व के साथ-साथ ऋषि-मुनियों की तपोभूमि भी रहा है।
इस अवसर पर संतोष शुक्ला ने कहा कि सुमित सिंगला को समय-समय पर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान तथा गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के निर्माण के लिए सम्मानित किया जाता रहा है।
सुमित सिंगला ने कहा कि वे भविष्य में भी समाज सेवा और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं के निर्माण के कार्यों के लिए नेपाल के साथ जुड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनादेश, लोकतंत्र और संविधान की धज्जियाँ उड़ा रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव में ही सुक्खू सरकार ने कोर्ट से फ़ज़ीहत में पार कर लिया है दहाई का आंकड़ा अंकुश इंदोरिया के मामले में तल्ख टिप्पणी के बाद भी सरकार नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं की कोट पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की मौेके पर सुनीं लगभग 50 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निपटारा करने के दिए निर्देश एएम नाथ। घुमारवीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – राम कुमार चौधरी

बीबीएन,9 अप्रैल (तारा) : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास और बी.बी.एन औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं सृजित करने के लिए प्रयास सरकार निरंतर प्रयासरत है। राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिभी घाटी में जिम्मेदार पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम, तांदी ग्राम सभा में कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

कचरा प्रबंधन, वेंडिंग ज़ोन, पार्किंग और पुलिस चौकी की स्थापना के लिए सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव। स्थानीय समुदाय की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। बंजार...
Translate »
error: Content is protected !!