ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों को गिराया

by
आपरेशन सिंदूर अपडेट्स: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय वायुसेना ने एक महत्वपूर्ण सैन्य सफलता प्राप्त की है।
भारत ने पाकिस्तान के दो अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों – एफ-16 और जेएफ-17 को आसमान में ही निशाना बनाकर गिरा दिया। यह कार्रवाई भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की सहायता से की गई, जिसने दुश्मन के इरादों को विफल कर दिया।
पहला निशाना एफ-16, फिर जेएफ-17 को किया ध्वस्त: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सबसे पहले पाकिस्तान का एफ-16 फाइटर जेट भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहा था, जिसे तुरंत निशाना बनाकर गिरा दिया गया। इसके कुछ समय बाद, यह भी जानकारी मिली कि पाकिस्तान का दूसरा फाइटर जेट जेएफ-17 भी भारतीय मिसाइल प्रणाली ‘आकाश’ की चपेट में आ गया। यह स्पष्ट करता है कि पाकिस्तान ने भारत को जवाब देने का प्रयास किया था, लेकिन भारत ने पहले ही उसे प्रभावी जवाब दे दिया।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए
इससे पहले, भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में 9 आतंकवादी ठिकानों को एयर स्ट्राइक के माध्यम से नष्ट कर दिया। सेना ने इस ऑपरेशन की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इन हमलों में कई आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना है।
26 लोगों की हुई थी मौत
कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक भयानक आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने सटीक जवाब देने का निर्णय लिया था, जिसके तहत ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया।
भारत ने दिया सख्त जवाब
ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही घंटों बाद, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के भीमबर गली सेक्टर में तोपों से भारी गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना इस पर संयमित और रणनीतिक तरीके से जवाब दे रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बापू कुंभ दास जी 19 वी वार्षिक बरसी और माघी मेला 14 जनवरी को मनाया जाएगा : मनदीप बैंस मंगा 

इस समागम में प्रमुख कलाकार देबी मखसूसपुरी,बल्ली बैंस और शाम राजा बापू जी के श्री चरणों में अपनी हाजरी लगवाएंगे माहिलपुर/दलजीत अजनोहा :  दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी माहिलपुर में बापू गंगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों की बदहाली पर भड़के भाजपा नेता गुरमेल चौधरी,जन आंदोलन की दी चेतावनी

बीबीएन, 10 जून (तारा) :  भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यदि जल्द सड़कों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन डिपुओं में अब सस्ता साबुन और हेयर आयल भी खरीद सकेंगे

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों पर फरवरी से हेयर आयल और नहाने वाला साबुन सस्ती दरों पर मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन लिमिटेड ने पहली बार...
Translate »
error: Content is protected !!