काग्रेस सरकार समय करवाए विकास कार्यो के नींव पत्थर उखाड़ कर अपने उदघाटन के पत्थर ना लगवाए डिप्टी स्पीकर रोड़ी : पूर्व विधायक गोल्डी

by

आरटीआई से लोग जानकारी ले सकते काग्रेस ने कितनी ग्रांट दी पिछली सरकार समय और अव दो साल में आप ने कितनी ग्रांट दी
गढ़शंकर :  गढ़शंकर शहर में काग्रेस सरकार दुारा दी गई ग्रांटों से हुए विकास कार्यो के नींव पत्थर हटा कर अपने उदघाटन के पत्थर लगाकर उदघाटन करने की जगह डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी गढ़शंकर शहर के विकास के लिए सरकार से ग्रांट लाकर गढ़शंकर शहर में विकास कार्यो को करवाए और नींव पत्थर लगाए या उदघाटन करें। हमें कोई इतराज नहीं है। यह शब्द काग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने पत्रकारों से कहते हुए आम आदमी पार्टी पर जोरदार शब्दी हमले करते हुए कहा कि काग्रेस के करवाए विकास कार्यो के नींव पत्थर हटवाने की घटीया हरकतें करने की जगह यह बताए कि गढ़शंकर शहर के लिए दो साल में दस रूपए की ग्रांट लाए है या नहीं।
उन्होंने कहा कि गढ़शंकर शहर में जितने विकास कार्य हमने करवाए है। डिप्टी स्पीकर रोड़ी कम से कम उतने तो विकास करवाए ताकि शहर के जो काम रह गए वही भी हो सके। लेकिन दो साल में सरकार के निकल गए। प्रंतू अभी तक एक पैसा भी पंजाब की आप सरकार दे गढ़शंकर के लिए जारी नहीं किया जो पैसा आ रहा है वह हमारे दुारा काग्रेस सरकार समय शहर के विकास के लिए जिन सकीमों को शुरू करवाया था। उनके चौथेे फेज की ग्रांट आ रही है। उकत ग्रांट को भी अपने खाते में डाल कर ससमी शोहरत बटोरने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर में आम आदमी के पटके डालकर जिस तरह से डाले जा रहे है। उन्में से अधिकांश लोग शीध्र वापिस आ जाएगे। मैं गढ़शंकर के पार्षदों, सरपंचों, पंचों व अन्य लोगों को स्पष्ट करना चाहता हूं कि बदलाव लाने की बात करने वालों से डरने की जरूरत नहीं है। मैं सभी के साथ खड़ा हूं, अगर किसी के भी साथ कोई अधिकारी या सत्ताधारी नेता धक्के करने कोशिश करेंगे तो मैं यह किसी भी हालत में नहीं होने दूंगा और डटकर लोगों का साथ दिया जाएगा।
गढ़शंकर शहर में काग्रेस सरकार समय किए गए कार्यो के बताते हुए पूर्व विधायक लव कुमार ने कहा पिछली काग्रेस सरकार के समय गढ़शंकर शहर के विकास के लिए दस करोड़ से अधिक के विकास कार्यो किया गया। जिसमें कि पंजाब इंन्फ्रासटकचर से तीन फेजों में आठ करोड़ शहर में गलीयां, नालियों, सडक़ों व पार्को के लिए लाकर दिया। कंडी विकास र्बोड में से 84 लाख लाकर गढ़शंकर शहर में बड़े रोजा के निकट दस लाख से कम्युनिटी हाल, मुहल्ला नौ ग्रुप में श्री गुरू रविदास कम्ुयनिटी हाल दस लाख से, शहर में प्रशूराम भवन के लिए 23 लाख से भवन का निर्माण, बार्ड नंबर में 13 में मुहल्ला जौडिय़ा में कम्युनिटी हाल तीस लाख से बनाया गया। बार्ड नंबर में हिम्मत सिंह पार्क के पास कम्युटिनी हाल बनाने के लिए दस लाख की राशि जारी की थी लेकिन आज तक नगर कौंसिल गढ़शंकर ने उसे खर्च नहीं किया। लिहाजा लोगों की सुविध के लिए बनने बाला कम्युटिनी हाल लटका हुय। इसके ईलावा दस लाख से शहर में सोलर लाईटस लगवाई। उन्होंने कहा कि बार्ड नंबर तेरह में बाटर सप्लाई का टियुबवैल लगवाकर पीने के पानी समस्या को दूर किया। मुहल्ला नौ ग्रुप बंगा रोड़ शमशान घाट और साथ लगते एरिया 15 लाख से विकास करवाए। गढ़शंकर शहर में सीव्रेज और बाटर सप्लाई डालने का प्रौजेकट हमने 2006 में बनवाया था और नींव पत्थर रखा था। पहले फेज की ग्रांट जारी कर दी गई थी और पिछली सरकार के समय तीन फेज में आई ग्रांट लगवा कर काम करवाया अव चौथे फेज की उसी प्रौजेकट की ग्रांट आई है। तीसरे फेजा में हमने बाटर ट्रीटमैंट प्लांट , जमीन खरीदी और डिस्पोजल प्लांट लगवाया। शहर के विकास के लिए सांसद मनीष तिवारी ने एमपी फंड में से पंद्रह लाख देकर शहर में लाईटस लगवाई और बिभिन्न बार्डो में लोगो की सुविधा के लिए बैंच लगवाए। मैने अन्य शहर के विकास कार्यो के लिए करीब 46 लाख की ग्रांट अलग से लाकर दी थी। उन्होंने कहा कि पिछली काग्रेस सरकार दुारा दी ग्रांटो की और इस सरकार दुारा ना दी गई ग्रांट कोई भी आरटीआई से ले सकता है।
लेकिन आप की पंजाब सरकार ने गढ़शंकर शहर के विकास के लिए तो कोई ग्रांट जारी नहीं की लेकिन हमारे दुारा बड़ा रोजा के निकट दस लाख से बनवाए कम्युनिटी हाल का नींव पत्थर उखाड़ कर इनके नुमाइंदे ने अपना उदघाटन का पत्थर लगवा कर शहर वासियों को गुमराह करने की कोशिश की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अमृतसर निवासी तीन युवकों से 75 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

एएम नाथ : धर्मशाला l जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “विशेष अभियान” के अंतर्गत पुलिस की विशेष टीम ने अमृतसर निवासी तीन नशा तस्करों को 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)...
article-image
पंजाब

भारतीय सेना द्वारा नन्हे योद्धा को सशक्त बनाने की पहल : मास्टर सवर्ण सिंह

जालंधर/दलजीत अजनोहा समर्थन और सशक्तिकरण के एक सौहार्द कदम का परिचय देते हुए, भारतीय सेना के गोल्डन एरो डिवीजन ने नन्हे योद्धा सवर्ण सिंह के भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसके असाधारण साहस और दृढ़ता को देखते हुए, भारतीय सेना ने मास्टर सवर्ण की शिक्षा को पूरी तरह से प्रायोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वित्तीय बाधाएँ उसके विकास और आकांक्षाओं में बाधा न बनें। फिरोजपुर छावनी में एक विशेष समारोह के दौरान, पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने मास्टर सवर्ण को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया,और पंजाब के लोगों के साथ भारतीय सेना के अटूट संबंध और अगली पीढ़ी के प्रति अपनी गहरी जिम्मेदारी की भावना को दर्शाया। यह पहल न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करने, बल्कि उसके भविष्य को संवारने की सेना की वचनबद्धता का प्रमाण है। सवर्ण की कहानी देश भर के उन वीरों की याद दिलाती है जो सम्मान और समर्थन के हकदार हैं। इस पहल के तहत, सवर्ण को व्यापक शैक्षिक सहायता सुनिश्चित की जाएगी। भारतीय सेना का गोल्डन एरो डिवीजन, सवर्ण की स्कूली शिक्षा के सभी पहलुओं को, प्रवेश से लेकर शैक्षणिक आवश्यकताओं तक, कवर करेगा। इसका उद्देश्य सवर्ण को उसकी शैक्षिक यात्रा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक अवसर और संसाधन प्रदान करना है। लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने इस बात पर ज़ोर दिया कि हमारी सेना मास्टर सवर्ण की भविष्य की यात्रा में हर कदम पर उसके साथ खड़ी है, और उन्होंने इस नन्हें योद्धा के उज्जवल भविष्य के निर्माण में इस साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया। यह पहल न केवल भारतीय सेना की अपने नागरिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि करुणा और समर्थन का एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है। Share     
article-image
पंजाब

पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान 31 वर्षीय टीचर ने की खुदकुशी : 7 महीने पहले की थी शिकायत

पटियाला: पंजाब के पटियाला से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना सदर क्षेत्र के गांव शेखुपुरा कंबोआ में रहने वाली 31 वर्षीय प्राइवेट स्कूल टीचर गुरजीत कौर...
article-image
पंजाब

किसानों से किए वायदे मुताबिक एमएसपी पर कानून लेकर आए केंद्र सरकार: सांसद मनीष तिवारी

अभी तक ना तो एमएसपी पर कानून बना और ना ही स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू हुई – सांसद मनीष तिवारी चंडीगढ़, 8 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष...
Translate »
error: Content is protected !!