ओबेरलोडिड वाहनों पर कारवाई करवाने को लेकर लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष समिति का शिष्ट मंडल ने आरटीए के सचिव को सौंपां ज्ञापन

by

गढ़शंकर। लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष समिति (एरिया बीत) के एक शिष्ट मंडल ने अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सचिव आरटीए रविंदर सिंह के साथ उनके कार्यालय में बैठक कर उन्हें गांव मैहिंदवांनी व बीत क्षेत्र से गुजरने वाले भारी ओवरलोड वाहनों से होने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं तथा आम जनता को होनी वाली समस्याओं से अवगत करवाया गया।
इस दौरान शिष्ट मंडल में शामिल प्रतिनिधियों ने सचिव को बताया के ओबेरलोडिड वाहनों के कारण क्षेत्र के कई लोगों की दुर्घटनाओं से मौतें हो चुकी है। उन्हीनो ने कहा कि ओबेरलोडिड वाहन स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौत के खौफ से कम नहीं है। उन्हीनो सचिव से मांग की कि इस गंभीर समस्या के लिए सड़क परिवहन प्राधिकरण विभाग जिम्मेदारी तय करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी ओवरलोड वाहनों के चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ वाहनों को जब्त करे ताकि गांव मैहिंदवांनी और पूरे क्षेत्र के निवासियों को ओबेरलोडिड वाहनों दुआरा सड़कों पर पैदा किए आतंक से राहत मिल सके। सचिव ने शिष्ट मंडल की पूरी बात सुनी और समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि जल्द ही विभाग इस समस्या पर सख्त कार्रवाई करेगा और यातायात को कानून के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। उक्त शिष्टमंडल में लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष समिति (बीत क्षेत्र) के अध्यक्ष के के इलावा समिति सदस्य रमेश लाल (सरपंच), मोहन लाल सदस्य ब्लॉक समिति-बीनेवाल, रामजी दास चौहान, दर्शन कुमार नंबरदार, चौधरी हरबंस लाल, रोशन सिंह राणा, गुरपाल सिंह, कुलभूषण कुमार पूर्व सरपंच व समिति सदस्य, देविंदर राणा पूर्व सरपंच महेन्दवानी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डलहौज़ी पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 11.53 ग्राम चिट्टा बरामद

एएम नाथ। डलहौज़ी : हिमाचल प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कांगड़ा और पुलिस थाना डलहौज़ी की संयुक्त टीम ने गत दिवस एक बड़ी नशा तस्करी की साजिश का पर्दाफाश किया। कार्रवाई...
article-image
पंजाब , समाचार

विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल

रायबरेली। उत्तरपद्रेश के रायबरेली सदर से काग्रेस की विधायक अदिति सिंह को आज भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भाजपा में शामिल करवाया। अदिति सिंह पंजाब के नवांशहर से काग्रेस के...
article-image
पंजाब

DA को लेकर पंजाब सरकार का दावा : कर्मचारी देश में सबसे ज्यादा वेतन पाने वालों में….चीमा बोले- वेतन-भत्तों पर राजस्व का 51% खर्च, सरकार ने अब तक 4,500 करोड़ रुपये का बकाया चुकाया

चंडीगढ़। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को सरकार के तीन मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और डॉ. बलजीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...
Translate »
error: Content is protected !!