डलहौज़ी पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 11.53 ग्राम चिट्टा बरामद

by

एएम नाथ। डलहौज़ी : हिमाचल प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कांगड़ा और पुलिस थाना डलहौज़ी की संयुक्त टीम ने गत दिवस एक बड़ी नशा तस्करी की साजिश का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान पंजाब के दो युवकों से 11.53 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरैणी रोड पर एक सफेद रंग की मारुति सियाज (PB 23AA 8789) में सवार दो युवक नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं। सूचना मिलते ही ANTF और पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के कंडक्टर साइड के फुटमैट के नीचे से 11.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पंजाब के युवक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान आशु शर्मा उर्फ आशु (25), पुत्र परगट सिंह, निवासी भलारी कलां, तहसील सरहंद, जिला फतेहगढ़, और तजिंदर सिंह उर्फ तेजी (25), पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी धूरी, तहसील धूरी, जिला संगरूर के रूप में हुई है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चिट्टा की खेप कहां से लाई गई और किसे सप्लाई की जानी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित जिला महासचिव प्रणव कृपाल व गढ़शंकर हलके के अध्यक्ष मनदीप सिंह को दी बधाई

गढ़शंकर: यूथ काग्रेस के जिला होशियारपुर का महासचिव चुने जाने पर प्रणव कृपाल व विधानसभा हलका गढ़शंकर का मनदीप सिंह मोयला को अध्यक्ष को चुने जाने पर गढ़शंकर में उनका जोरदार स्वागत किया और...
article-image
पंजाब

दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सांसद अमृतपाल सिंह : अदालत ने दी एक दिन की हिरासत पैरोल

डिब्रूगढ़ जेल से पंजाब लाए जाएंगे अमृतपाल, परिवार ने चार दिन की पैरोल मांगी थी; पैरोल मिलने तक स्थगित रखा अंतिम संस्कार अमृतसर। खडूर साहिब से सांसद और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनीषा मित्तल हत्याकांड : 18 साल पुरानी लव मैरिज और करोड़ों की संपत्ति विवाद के जुड़े तार

भाई पर पहले ही जता चुकी थीं जान का खतरा, मनीषा मित्तल हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे करोड़ों की संपत्ति, पारिवारिक विवाद और हत्या. मनीषा मित्तल केस में पुलिस की रोहतक तक दबिश एएम...
article-image
पंजाब

शिकंजे में दो और गद्दार…ISI के लिए कर रहे थे जासूसी : पंजाब में चढ़े पुलिस के हत्थे

अमृतसर । पंजाब पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आईएसआई के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो संदिग्‍धों...
Translate »
error: Content is protected !!