ओयो रूम में लड़कियां आरती करने नहीं जाती : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने की विवादित टिप्पणी

by

रोहतक : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लड़कियों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। कैथल में आरकेएसडी कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि ओयो रूम में लड़कियां हनुमान
आरती करने नहीं जाती हैं,लड़कियों को ऐसी जगहों पर जाते समय यह ख्याल रखना चाहिए कि कुछ गलत भी हो सकता है।
उन्होंने ने कहा कि लड़का या लड़की कॉलेज में आते ही अपने आप को स्वतंत्र मानने लगते हैं। उनको लगता है कि पता नहीं उन्हें क्या मिल गया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को लगता है कि वह जो चाहे पहने और जहां मन करें जाएं। साथ ही कहा कि लड़के भी यह सोचने लग जाते है कि कॉलेज में आते ही उनका गर्ल फ्रेंड घुमाने का समय शुरू हो गया।
उन्होंने कहा कि जितने भी शारीरिक शोषण के मामले आते हैं, वह ज्यादातर लिवइन के होते हैं। जिसके कारण मामलों में दखल देना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि कानून के चलते हमारे हाथ बंधे रहते हैं। उन्होंने ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिवइन रिलेशनशिप कानून के चलते आयोग को कई मामलों में हाथ बांधे रखने पड़ते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कानून की समीक्षा करने और इसमें बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने ने कहा कि इस लिवइन कानून के चलते अपराध कम नहीं हो रहे बल्कि बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की वजह से परिवार टूट रहे है। मामलों में पीड़िता यही बताती है कि आरोपी ने पेय पदार्थ में कुछ मिलाकर पिलाया और उसके बाद शारीरिक शोषण किया है, क्या लड़कियों को ये पता नहीं होता ऐसी जगहों पर जाएगी तो कुछ गलत भी हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवंत मान सरकार ने पनबस-पीआरटीसी के बड़े विस्तार के माध्यम से गांवों से शहरों तक परिवहन संपर्क को किया मजबूत

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा हाल के वर्षों में सरकारी बस सेवाओं में किए गए व्यापक विस्तार के कारण पंजाब की परिवहन व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया...
article-image
पंजाब

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : पंजाब में 274 पंचायतों के चुनाव पर लगाई रोक – पंजाब के सभी दफ्तर, संस्थानों में 15 अक्टूबर को छुट्टी

चंडीगढ़।  पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य में 274 पंचायतों के चुनाव पर रोक लगा दी है. अलग-अलग याचिकाएं चुनाव से संबंधित हाई कोर्ट में आई थीं जिनमें अलग अलग आधार पर चुनाव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बाबा बालकनाथ न्यास ने 40.60 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

रोहित जसवाल।  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध का प्रबंधन करने वाले एक न्यास ने इस वर्ष इसके संचालन के लिए 40.60 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!