फरार : 6000 करोड़ रुपये के नशा तस्करी के केस में बर्खास्त एआईजी राज जीत सिंह

by

चंडीगढ़ : 6000 करोड़ रुपये के नशा तस्करी के केस में बर्खास्त एआईजी राज जीत सिंह फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में एसटीएफ ने मंगलवार शाम राज जीत के मोहाली सेक्टर 69 स्थित कोठी में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। एसटीएफ ने एक दिन पहले ही राजजीत सिंह के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। एसटीएफ ने राज जीत सिंह पर आपराधिक साजिश रचने और बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत को सजा से बचाने के इरादे से गलत रिकॉर्ड तैयार करने के अलावा जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। इस बीच, मुख्यमंत्री मान ने डीजीपी गौरव यादव को जेल में बंद इंद्रजीत की मदद करने वाले शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
डीजीपी ने इसकी जांच रिपोर्ट एडीजीपी आरके जैसवाल को सौंपी है। जैसवाल को एक महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत सिंह सीआईए स्टाफ का इंस्पेक्टर था। साल 2017 में उसे हथियारों व ड्रग तस्करी के केस में गिरफ्तार किया गया था। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो उसके घर एके-47 मिली। इसके अलावा उसके पास से 4 किलो हेरोइन, 3 किलो स्मैक और विदेशी हथियार भी बरामद हुए थे। राजजीत ने इस पूरे मामले में इंद्रजीत को बचाने की कोशिश की। कई सारे गलत रिकॉर्ड पेश किए। इसके साथ जो नशा बरामद हुआ था, उसमें भी छेड़खानी के आरोप लगे थे। एसटीएफ ने राजजीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 218 और 384 के अलावा एनडीपीएस एक्ट की धारा 59 और 39 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
सरकार ने नशा तस्करी से संबंधित केसों में गंभीरता से जांच करने का आदेश दिया है। इस बीच राजजीत की तलाश में एसटीएफ की टीमों ने उसके रिश्तेदारों के घर पर भी दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। हालांकि बुधवार को चर्चा थी कि वह विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में पहुंचकर सरेंडर कर सकता था। ऐसे में सारा दिन विभिन्न एजेंसियां वहां पर डेरा डाले थे। विजिलेंस ब्यूरो ने भी ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है कि विजिलेंस जल्द ही राजजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है। बर्खास्त एआईजी से जुड़े मामलों की विजिलेंस नए सिरे से जांच करेगी। मुख्यमंत्री ने इस मामले की गंभीरता से विजिलेंस को जांच का आदेश दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 काबू – 3.5 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम मेथाक्वालोन पाउडर और 2 पिस्तौल समेत एक अत्याधुनिक 9 एमएम ग्लॉक बरामद

अमृतसर :  अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के कार्टेल का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को...
article-image
पंजाब

काका अमनदीप सिंह मट्टू की स्मृति में 17वां रक्तदान शिविर 27 सितंबर को लगाया जाएगा : सुभाष मट्टू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में गढ़शंकर में शहीद भगत सिंह स्मारक पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि काका अमनदीप...
article-image
पंजाब

केजरीवाल को ईडी से बचा रहे भगवंत मान : देश के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री को केंद्रीय एजेंसी के चंगुल से बचाने के लिए दूसरे राज्य में राजनीतिक शरण मिली : अर्शदीप कलेर

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आम आदमी पार्टी  के नेता अरविंद केजरीवाल को ”राजनीतिक शरण” देने और प्रवर्तन निदेशालय के समन के बीच उन्हें बचाने का आरोप लगाया।...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में किया ग्रिफ्तार

चंडीगढ़, 28 फरवरी : पंजाब के संगरूर जिले में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने शनिवार को यह...
Translate »
error: Content is protected !!