ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने से पहले : एसओपी जारी करेगी पहले सरकार

by

शिमला : हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने से पहले सुक्खू सरकार इसके लिए एसओपी जारी करेगी। मुख्य सचिव ने वित्त विभाग के अधिकारियों को ऑफिस मेमोरेंडम जारी करके जल्द एसओपी तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसओपी बनने के बाद राज्य सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने की अधिसूचना जारी करेगी :
मुख्य सचिव ने वित्त विभाग को पत्र जारी करते हुए लिखा है कि मंत्रिमंडल की बैठक में ओपीएस को लेकर लिए गए निर्णय को आधार बनाकर जल्द एसओपी बनाई जाए, ताकि कर्मियों को इसका लाभ जल्द मिल सके सके। एसओपी बनने के बाद ही तय होगा कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ किस तरह और कैसे दिया जाए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 13 जनवरी को प्रदेश मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा पूरा किया था। कैबिनेट की बैठक के बाद इस निर्णय को लागू कर दिया गया। हालांकि अभी इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
कैबिनेट के इस फैसले से हिमाचल में 1.35 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है। अब कर्मचारी OPS बहाली की अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले राज्य सरकार ने वित्त विभाग को इसकी ओपीएस तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
ओपीएस बहाल करने वाला हिमाचल देश का 5वां राज्य बना : ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने वाला हिमाचल देश का 5वां राज्य बना है। इससे पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब में ओपीएस को बहाल किया गया है। ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करना कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र की पहली गारंटी थी। ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर कोई कर्मचारी नई पेंशन योजना ही लेना चाहता है तो यह उसका स्वैच्छिक फैसला होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज ने जाना पेंशनरों का दर्द

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा)  पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की भरमौर में मंगलवार को विधायक डॉ. जनक राज की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। विधायक ने एस दौरान उनकी समस्याओं को जाना। विधायक दान जनक राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खाया – इलाज के दौरान मौत

हमीरपुर :  भरुआ सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या एक लखनापुरवा में सुबह पति से झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम अंतिम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी की दुर्दशा नहीं आलाकमान की इमेज है सरकार की प्राथमिकता : जयराम ठाकुर

हर दिन हास्यास्पद फैसले करवा रहे हैं प्रदेश की सरकार की फजीहत ,  टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष युवाओं पर है विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्रीय बजट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मांगा विशेष आर्थिक पैकेज

शिमला, 22 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करने का आग्रह किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह...
Translate »
error: Content is protected !!