खाद्य मानकों को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का किया जाए आयोजन : DC मुकेश रेपसवाल

by
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता
एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की प्रभावी अनुपालना को लेकर ज़िला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में किया गया।
मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। साथ में उन्होंने खाद्य मानकों को सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं और जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर भी जोर दिया।
मुकेश रेपसवाल ने विभाग के पास उपलब्ध मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को कार्यशील बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ज़िला में शराब विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य लाइसेंस बनवाने को कहा।
उन्होंने बिना लाइसेंस मिड डे मील परोसने वाले स्कूलों को भी प्राथमिकता के आधार पर पंजीकृत करने को निर्देशित किया।
उपायुक्त ने लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से समय-समय पर स्ट्रीट फूड विक्रेताओं द्वारा बेची जा रही खाद्य सामग्री का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सरकार द्वारा जारी होने वाले नए दिशा-निर्देशों की खाद्य व्यवसाय संचालकों को जानकारी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार करने को कहा।
बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने कार्यवाही का संचालन करते हुए विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों का व्योरा रखा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, उपायुक्त राज्य कार्य एवं आबकारी नूतन महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानचंद, उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह, महिला एवं बाल विकास से जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ, गैर सरकारी सदस्यों में पंकज चोफला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य करने के निर्देश : शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने तथा जवाबदेही तय करने के रोहित ठाकुर ने दिए निर्देश

विलय किए गए विद्यालयों के रिक्त भवनों को जनहित में उपयोग करने कि दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक, प्रारंभिक एवं गुणवत्ता प्रकोष्ठ) के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शाहतलाई के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत ,कई घायल : बाबा बालक नाथ के दर्शन कर लौट रहे थे अमृतसर के श्रद्धालु, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

एएम नाथ। शाहतलाई :  बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल

अप्पर नगेहड़ में सामुदायिक भवन लोगों को समर्पित बैजनाथ, 15 जून :-. मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने वीरवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परमपावन दलाईलामा धर्मशाला की शान, इनका साथ हिमाचल के लिए गर्व की बात : सुधीर शर्मा

मकलोडगंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा की मौजूदगी में धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय शुरू, बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को मिले गिफ्ट म्यूजियम में सजे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए बने आकर्षण...
Translate »
error: Content is protected !!