ओशीन शर्मा – बिना पोस्टिंग के ट्रांसफर,शिमला हैडक्वाटर तैनात : ओशीन शर्मा ने लिखा कि संधोल को अलविदा कहने का समय आ गया

by

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की चर्चित एचएएस अफसर ओशीन शर्मा  का ट्रांसफर हुआ है. अक्सर चर्चाओं में रहने वाली एचएएस अफसर ओशीन शर्मा को सरकार ने मंडी जिले के धर्मपुर तहसील के संधोल से ट्रांसफर किया है. हालांकि, एचएएस अफसर ओशीन शर्मा को नई पोस्टिंग नहीं दी गई है और शिमला हैडक्वाटर  तैनात किया है. अहम बात है कि सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरने वाली एचएएस अफसर ओशीन शर्मा को हाल ही में पैंडिंग काम के लिए नोटिस मिला था.

जानकारी के अनुसार, अब संधोल से विदाई पर ओशीन शर्मा ने एक पोस्ट भी डाली है, जिसमें उन्होंने लिखा कि संधोल को अलविदा कहने का समय आ गया है. यहाँ बनाई गईं यादें मेरे साथ जीवन भर रहेंगी. आप सभी के स्नेह व सम्मान के लिए धन्यवाद. जय हिन्द, जय हिमाचल. बता दें कि ओशीन ने शुक्रवार को यह पोस्ट डाली थी.

सोशल मीडिया के निशाने पर  :   ओशीन शर्मा को हाल ही में धर्मपुर के एसडीएम की तरफ से नोटिस भेजा गया था. उनके अलावा, अन्य अधिकारियों को भी डीसी मंडी की नाराजगी के बाद नोटिस भेजा गया था. लेकिन एचएएस अफसर ओशीन शर्मा सोशल मीडिया के निशाने पर आ गई. क्योंकि वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालती रहती हैं. वह वीडियो के जरिये अक्सर देश प्रदेश के मुद्दों पर अपनी बात रखती रहती हैं. साथ ही कंपीटेटिव एग्जाम्स को लेकर भी टिप्स देती है और वीडियो शेयर करती हैं. एचएएस अफसर ओशीन शर्मा के फेसबुक पर करीब 3 लाख फोलोअर्स हैं. इसके अलावा, ट्ववीटर अब एक्स पर उन्हें एक लाख 8 हजार लोग फोलो करते हैं. लेकिन अब नोटिस मिलने के बाद अब उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं तो कुछ लोग उनपर निशाना साध रहे हैं औऱ ट्रोल कर रहे हैं. ओशीन शर्मा मूल रूप से चंबा की रहने वाली हैं, लेकिन उनका परिवार कांगड़ा में शिफ्ट हो गया था. उनके पिता तहसीलदार रहे हैं, जबकि छोटी बहन बैंक में मैनेजर हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलारिया ने की एचआईवी संक्रमण व रोकथाम के उपायों पर चर्चा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में रेड रिबन क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में रेड रिबन क्लब, N.S.S., एंटी ड्रग्स जागरूकता प्रकोष्ठ के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर S.D.P.O सलूणी श्री रंजन शर्मा बतौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोहर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस : भाषण ,नाटक व लोकगीत के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

गोहर , 25 जनवरी :  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी नागरिक गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंडर-19 बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचली बालाएं : दिल्ली में जारी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में सराहनीय प्रदर्शन

एएम नाथ। हमीरपुर 31 जनवरी। नई दिल्ली में जारी अंडर-19 स्कूली खेलों में हिमाचल की लड़कियों ने बैडमिंटन स्पर्धा में सराहनीय प्रदर्शन किया है। हिमाचली टीम के कोच भगवान दास, राजेंद्र शर्मा, अवनीश, मैनेजर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतलपुर में प्रस्तावित नए शहर का ग्रामीणों व भाजपा ने किया कड़ा विरोध

परियोजना को बताया पर्यावरण व किसान विरोधी, आंदोलन व कानूनी लड़ाई की चेतावनी बद्दी, 6 जनवरी (तारा) :  बद्दी के निकट शीतलपुर क्षेत्र में चंडीगढ़ की तर्ज पर प्रस्तावित नए शहर को लेकर ग्रामीणों...
Translate »
error: Content is protected !!