एचआरटीसी प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

by
ऊना  – हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद संदीप कुमार ने कहा कि सरकार कोविड का टीका निशुल्क लगा रही है और सभी पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों व अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। अपनी बारी आने पर टीका अवश्यक लगवाएं। कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित व कारगर है। पहली डोज लेने के बाद दूसरी खुराक लेना भी सुनिश्चित करें, तभी वायरस से सुरक्षा मिल पाएगी।
संदीप कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण स्वैच्छिक है, परन्तु स्वयं की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को सीमित करने के लिए वैक्सीन की दो खुराक लेना आवश्यक है। वैक्सीन लेने के बाद भी मास्क पहनना, उचित शारीरिक दूरी, हाथ धोना नियमों का पालन करना भी जरूरी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्रतिशोध की राजनीति कर रही कांग्रेस सरकार : डॉ. राजीव बिंदल

एएम नाथ । नाहन, 31 जुलाई  । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है । उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में चार एस्कलेटर्स का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ : प्रतिघंटा 6 हजार श्रद्धालु कर पाएंगे सफर

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय ।  शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां जाखू स्थित हनुमान मंदिर में प्रदेश के पहले आउटडोर एस्कलेटर्स का शुभारम्भ किया। समुद्रतल से 2455 मीटर की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जस्टिस स्वर्णकांता ने सुना दी खरी-खरी …..9 मार्च को मेरा दिल बैठ गया…’ भरी अदालत में क्या बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को आबकारी नीति मामले में फिर से सुनवाई हुई है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से दायर उस याचिका पर विचार किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बैच वाइज भरे जाएंगे जुनियर ड्रॉफसमैन (सिविल) के 5 पद

इन पदों के लिए 29 जनवरी 2025 तक रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होना अनिवार्य : अरविंद चौहान एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता कार्यालय शिमला द्वारा जूनियर ड्राफ्टमैन...
Translate »
error: Content is protected !!