मैडी मेला के दौरान जिला में 18 मार्च से 3 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144: जिला दंडाधिकारी

by
ऊना  : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि उपमंडल अंब स्थित मैड़ी में 21 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 18 मार्च से 3 अप्रैल तक धारा 144 लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कानून एवं व्यवस्था में तैनात जवानों को छोडक़र किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्रेय अस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
डीएम राघव शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन, पंचायत समिति अंब और प्रबंधन डेरा बाबा बडभाग सिंह, मंजी साहिब और चरण गंगा को छोडक़र अन्यों के लिए लाऊड स्पीकर का इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान ब्रॉस बैंड़, ड्रम, लंबे चिम्टे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें बैरियर पर ही पुलिस के पास जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
इसके अतिरिक्त प्रबंधन डेरा बाबा बड़भाग सिंह, मंजी साहिब एवं चरण गंगा को भी श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए आवश्यक आदेश भी जारी किए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरासी में बादल फटा, रास्ते पर आया मलबा, मणिमहेश यात्रा पर रोक

एएम नाथ। चम्बा : श्री  मणिमहेश यात्रा के दौरान शनिवार देर शाम सुंदरासी में बादल फटने से हुए भूस्खलन से मलबा रास्ते पर आ गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। हालांकि मलबे की चपेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जालंधर ब्लास्ट केस में खुलासा : BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED रखने वाला पकड़ा गया, कौन हैं उमर दीन के हैंडलर?

जालंधर :  बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर हुए बम धमाके मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक उत्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न श्रेणी के 9 पदों के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में होंगे साक्षात्कार : 18 नवम्बर को होगी दस्तावेजों की जांच और 20 नवम्बर को होंगे साक्षात्कार

शिमला, 10 नवम्बर – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस एजुकेयर इंडिया, शिमला के 9 पदों के लिए साक्षात्कार करवाए जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 आईएएस सहित 17 अधिकारियों के तबादले

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 आईएएस, 1 आईएफएस और 8 एचपीएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी...
Translate »
error: Content is protected !!