बादल फटने से ब्यास नदी में बाढ़ आने से पुल गिरा: पर्यटक फंसे, मनाली में सैकड़ों होटल व भवन खतरे में

by

एएम नाथ । मनाली। Flood In Manali, हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इस कारण जगह-जगह से तबाही की खबरें आ रही हैं। मंगलवार सुबह मनाली में तबाही मची है।

धुंधी व अंजचनी महादेव में बादल फटने के कारण ब्यास नदी में आई बाढ़ से पर्यटन नगरी मनाली में सैकड़ों होटल व अन्य भवन खतरे की जद में हैं। होटलियर्स भी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सतर्क हो गए हैं। ओल्ड मनाली को जोड़ने वाला पुल टूट गया है। ब्यास नदी में फोरलेन व हाईवे बह गया है। इस कारण मनाली से आवाजाही पूरी तरह से कट चुकी है। हजारों पर्यटक मनाली में फंस गए हैं। पर्यटक होटलों में कैद हैं, लेकिन नदी किनारे के होटलों को खाली कर दिया गया है।

लाहुल में बर्फबारी के कारण फंसे हैं पर्यटक

लाहुल स्पीति में बर्फबारी के कारण दर्रों से यातायात बाधित हो गया है। इस कारण सैकड़ों पर्यटक यहां भी फंसे हुए हैं। शिंकुला, बारालाचा व अन्य दर्रों पर एक फीट से ज्यादा हिमपात हो चुका है।

लाहुल स्पीति में शिंकुला व बारालाचा दर्रे पर एक फीट से ज्यादा हिमपात हो चुका है, इस कारण कई पर्यटक व अन्य लोग फंसे हुए हैं। मनाली के वोल्वो बस स्टैंड को भी नुकसान हुआ है। पर्यटकों को लेकर पहुंची सैकड़ों बसें यहां खड़ी होती हैं। बाढ़ की हालत को देखते हुए कुछ बसों को बाहर निकाल लिया गया है।

मनाली के आलू ग्राउंड सब्जी मंडी में बहता ब्यास नदी का पानी। जागरण मनाली के आलू ग्राउंड से ब्यास बह रही है। सब्जी मंडी जलमग्न हो चुकी है। ब्यास की उफनती लहरें सब्जी मंडी भवन व परिसर से होकर बह रही हैं। कभी भी यह भवन भी धवस्त हो सकता है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा  ने बताया कि कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है, लेकिन वामतट मार्ग में ट्रैफिक सुचारू है। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हालात सामान्य होने तक सफर न करें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

26 साल से लोकसभा चुनावों में यहां लगातार कमल अपनी खुशबू बिखेर रहा : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में होगी कांग्रेस-भाजपा की कड़ी परीक्षा

अब जनता कितनी सुखी महसूस करती है, यह चुनाव नतीजे बताएंगे एएम नाथ। हमीरपुर  :    इस बार होने जा रहे लोकसभा चुनाव हों या प्रस्तावित विधानसभा सीटों के उपचुनाव, 17 विधानसभा क्षेत्रों वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को होने जा रहे ‘ईट राइट मेला’ में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अपराह्न 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जनरल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शानों शौकत के साथ शुरू : फुटबॉल अकेडमी  श्री आनंदपुर साहिब और फागवाड़ा ने अपने अपने शुरूआती मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा करवाया जा रहा 22वां राज्य स्तरीय ओलम्पियन जरनैल सिंह फुटवाल टूर्नामेंट पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा  संरक्षक टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वसुंधरा खुद का नाम पढ़ कर पर्ची खा जातीं, होशियार नेता होता होता तो ऐसा कर देता : भजनलाल के मुख्यमंत्री बनने पर बोले बेनीवाल

 राजस्थान में 13 नवंबर को 7 सीटों पर उपचुनाव हैं. उनमें सबसे हॉट सीट खींवसर बन चुकी है, जहां से नागौर सांसद और खींवसर से पूर्व विधायक हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल मैदान...
Translate »
error: Content is protected !!