ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल में एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

by

बद्दी, 14 जुलाई (तारा) : ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल बद्दी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा युवाओं में स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को चिट्टा एवं अन्य मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी योग राज चंदेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, सही निर्णय लेने तथा अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग यदि दृढ़ संकल्प ले तो नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दलबीर विर्क एवं प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कार और सामाजिक जागरूकता भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने, अनुशासित रहने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशामुक्ति की शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम का समापन “नशे को कहें ‘ना’, जीवन को कहें ‘हाँ'” के प्रेरणादायी संदेश के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10 पिस्तौल बरामद कर नवांशहर पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह किया का भंडाफोड़ : पंजाब हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों के लिए होना था

नवांशहर :   पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के एक सदस्य को 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की है। आरोपी को अदालत में पेश...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साईं में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक : जैविक खेती और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

बीबीएन, 17 जून (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के साईं में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी हंसराज चंदेल ने की।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की नागरिकता पर निर्णय के लिए केंद्र को 24 मार्च तक का वक़्त

इलाहाबाद : राहुल गांधी की नागरिकता पर केंद्र के पास अब निर्णय लेने के लिए 24 मार्च तक का समय है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि नागरिकता से संबंधित मामलों पर निर्णय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का भव्य आगाज : बिलासपुर को वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर किया जाएगा विकसित – राजेश धर्माणी

बिलासपुर, 21 नवम्बर: गोविंद सागर झील के लुहणू मैदान के समीप आयोजित तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का आज भव्य शुभारंभ नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!