33 पदों के लिए बद्दी में कैंपस इंटरव्यू 17 जुलाई को :- उप रोजगार कार्यालय बद्दी में होंगे कैंपस इंटरव्यू

by

बद्दी, 14 जुलाई (तारा) : शिमला के घोड़ा चौकी की मैसर्ज़ स्नोव्यू ऑटोमोबाइल्स कंपनी में मोटर मकैनिक, सर्विस एडवाइजर, सेल्स पर्सन के 25 पद व मैसर्ज़ सपाइन लैब्स बद्दी में ऑफिसर क्यू सी, मशीन ऑपरेटर, ट्रैनी ऑफिसर क्यू सी व अन्य के 8 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 17 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
कैंपस इंटरव्यू उप रोज़गार कार्यालय बद्दी में आयोजित किए जाएंगे।
ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आई.टी.आई. मोटर मैकेनिक, डिप्लोमा ऑटोमोबाइल, बीटेक मैकेनिकल, बी.फार्मा., एम.एस.सी. केमिस्ट्री व आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
जगदीश कुमार ने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपने योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर (उप रोज़गार कार्यालय) बद्दी नज़दीक गुरुद्वारा संडोली में 17 जुलाई, को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो विदेशी छात्रों की मौत : आरोपी ने पहले छात्रा की हत्या की, फिर गिरफ्तार छात्र ने पुलिस लॉकअप में लगाई फांसी

खरड़ :  चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में दो विदेशी छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पहले मामले में तंजानिया की छात्रा नूरु मारी की उसके बैचमेट ने हत्या कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में PTA कार्यकारिणी का गठन, बिहारी लाल शर्मा बने अध्यक्ष

महाविद्यालय के विकास और छात्र कल्याण के लिए अभिभावक-अध्यापक संघ ने संभाली जिम्मेदारी एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी, जिला चंबा में मंगलवार को अभिभावक-अध्यापक संघ (PTA) के गठन के लिए सामान्य बैठक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

NEET-2026 केंद्र आवंटन में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त….NTA समेत छह को नोटिस

गलत परीक्षा केंद्र से परीक्षा छूटी, छात्रा की याचिका पर 15 जुलाई को सुनवाई एएम नाथ। शिमला ; हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने NEET-2026 परीक्षा में कथित रूप से गलत परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य शुभारंभ बद्दी को मिला नया प्रीमियम पारिवारिक ख़रीदारी केंद्र

शहरवासियों में दिखा विशेष उत्साह बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी में शुक्रवार को अमरटेक्स फैमिली मार्ट का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अमरटेक्स इंडस्ट्रियल...
Translate »
error: Content is protected !!