चंबा में पुलिस नाके के दौरान 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ सरकारी कर्मचारी समेत 2 गिरफ्तार

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला पुलिस ने चम्बा-खजियार मार्ग पर 5.89 ग्राम चिट्टे के साथ बाइक सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक सरकारी कर्मचारी शामिल है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना चम्बा सदर में मामला दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे धकेल दिया है। पुलिस टीम ने चम्बा-खजियार मार्ग पर मंगला के समीप हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सामने से एक बाइक नंबर एचपी 48बी-8124 आई। बाइक सवारों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम ने जब युवकों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। इसके चलते संदेह के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5.89 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कपिल शर्मा (26) पुत्र अशोक कुमार और ऋतिक ठाकुर (29) पुत्र दलीप ठाकुर निवासी दोनों गांव एवं डाकघर मैहला तहसील एवं जिला चम्बा बताया। इसमें कपिल शिक्षा विभाग में कार्यरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईपीएस अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत : मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात

धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हो गई मौत? शहबाज सरकार ने जारी किया बयान

नई दिल्ली ।। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कृषि विभाग की बैठक में अधिकारियों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग की बैठक में अधिकारियों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाइका,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी चरवाहों को अमेरिका द्वारा 26% टैरिफ लगाए जाने से आजीविका खोने का डर

एएम नाथ।बैजनाथ  :  भारत से अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सामानों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 26 फीसदी टैरिफ लगाने की हाल ही में की गई घोषणा ने हिमाचल प्रदेश के गद्दी...
Translate »
error: Content is protected !!