इंटर स्टेट एटीएम लूट मामले में 6 लोगों को काबू : 11 वर्ष पहले क्राइम की दुनिया में गैंग सरगना ने रखा कदम, 24 मुकदमे दर्ज

by

हरियाणा। हरियाणा के इंटर स्टेट एटीएम लूट मामले में जिला नूंह पुलिस ने 6 लोगों को काबू किया है। लुटेरों ने महाराष्ट्र, असम और गुजरात में 7 एटीएमों में से 1.5 करोड़ रुपए लूट की वारदात कबूल की है। एटीएम लुटरों की गिरफ्तारी से यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम और नूंह में हाईवे डकैती की करीब 11 घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। हरियाणा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 देसी तमंचा, 4 कारतूस, एक एटीएम कटर मशीन, फॉग स्प्रे और कई अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कई राज्यों की पुलिस लंबे समय से इस एटीएम गिरोह की तलाश कर रही थीं। पुलिस ने नूंह जिले में अरावली पहाड़ियों पर स्थित एक धर्मकांटा के पास बैठकर राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
11 वर्ष पहले क्राइम की दुनिया में गैंग सरगना ने रखा कदम, 24 मुकदमे दर्ज
अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि 11 साल पहले क्राइम की दुनिया में कदम रखने वाले गैंग के सरगना साजिद उर्फ काला के खिलाफ दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज करीब 15 मामलों में भी फरार चल रहा है। काला ने बताया कि एटीएम कटर मशीन की मदद से एटीएम चोरी व लूट की वारदातों में गिरोह काफी समय से सक्रिय था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Mata Chintpurni Fair Sets an

Plastic-free langars, temporary and pink toilets, Red Cross camps, ambulance services, and Civil Defence playing a key role in traffic control Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 27 :  Under the “Chadhda Sooraj” campaign, the District...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर- एडीजी के साथ टेनिस भी खेली और पूर्व डीजीपी की बेटी की शादी में भी हुई शामिल : मकान में 7 लाख रुपए, 3 पुलिस की वर्दी और कई तरह के दस्तावेज मिले

राजस्थान पुलिस अकादमी में फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग करने वाली मूली उर्फ मोना बुगालिया के किराए के मकान की पुलिस ने तलाशी ली। सर्च के दौरान मकान में 7 लाख रुपए, पुलिस की...
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के भरें जाएंगे 9 पद

ऊना, 24 नवंबर: पुलिस अधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवाएं शिमला द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए कांस्टेबल के 9 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी...
article-image
पंजाब

कोविड की मौजूदा स्थिति की समीक्षा हेतु सांसद मनीष तिवारी द्वारा जिला रूपनगर में उच्चाधिकारियों से बैठक

रूपनगर: जिला रूपनगर में कोरोना वायरस की मौजूदगी की स्थिति और प्रशासन द्वारा किए जा रहे बंदोबस्तों का जायजा लेने हेतु श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी द्वारा आज कनाल रेस्ट हाउस, रूपनगर...
Translate »
error: Content is protected !!