दिव्यांश जगोत्रा ने स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

by

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने जताई खुशी

रोहित जसवाल । होशियारपुर। रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के 12वीं कक्षा के छात्र दिव्यांश जगोत्रा ने इंटर-स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिव्यांश की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि शर्मा ने दिव्यांश को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसके कड़े अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष करने की भावना विकसित करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि दिव्यांश भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. चंद्र मोहन ने भी दिव्यांश की सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि उसकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। निरंतर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिव्यांश भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्थान और देश का नाम रोशन करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंडोरी बीत सरकारी स्कूल के अध्यापकों को मिले प्रशंसा पत्र

गढ़शंकर :  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में ब्लाक एवं जिला स्तरीय अध्यापक फेस्ट मुकाबलों में भाग लेने वाले अध्यापकों को प्रशंसा किए गए। यह प्रशंसा पत्र जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी होशियारपुर द्वारा प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता : कमलेश ठाकुर

प्रदेश के मुखिया से घर में रोज पूछा करूंगी देहरा के लिए क्या किया एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश    ने कहा कि देहरा की जनता पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने आज थुनाग का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा

थुनाग : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज थुनाग का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जो क्षति हुई है वह हृदय विदारक है लेकिन हम प्रभावितों को...
Translate »
error: Content is protected !!