विजिलेंस ब्यूरो ने विद्यार्थियों और युवाओं से भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए आगे आने का किया आह्वान : डीएसपी मनदीप सिंह सेखों ने विद्यार्थियों से किया संवाद, जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण भावना से करने की अपील

by
पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘ईमानदारी से समृद्धि’ थीम के तहत शुरू किए गए सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में  करवाया गया जागरूकता सेमिनार

होशियारपुर, 28 अक्टूबर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य डायरेक्यर शरद सत्य चौहान और विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज के सीनियर पुलिस अधीक्षक हरप्रीत सिंह मंडेर के दिशा-निर्देशों तथा पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘ईमानदारी से समृद्धि’ थीम के तहत शुरू किए गए सतर्कता जागरूकता सप्ताह की श्रृंखला के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर द्वारा आज स्थानीय सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शपथ ग्रहण समारोह करवाया गया।

इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर के डीएसपी मनदीप सिंह सेखों ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों से अपनी ड्यूटी तथा जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण भावना से करने की अपील की।

जागरूकता सेमिनार में तहसीलदार मनदीप सिंह और डिप्टी डीए अजयपाल सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल सुखजिंदर सिंह की उपस्थिति में करवाए इस सेमिनार में कॉलेज के 15 स्टाफ सदस्यों और लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार की रोकथाम से संबंधित विभिन्न सवाल उठाए, जिनके बारे में विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी मनदीप सिंह सेखों ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, इसलिए उन्हें इस दिशा में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाई गई।

डीएसपी मनदीप सिंह सेखों ने विजिलेंस ब्यूरो की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम करने के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत ब्यूरो के पास की जा सकती है। इसके अलावा, विजिलेंस विभाग की सहायता से संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करवाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए किसी व्यक्ति विशेष या संस्था को अनुचित निजी अथवा वित्तीय लाभ पहुंचाता है, तो यह दंडनीय अपराध है। इसी प्रकार, यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी धन में घोटाला करता है या भ्रष्ट तरीकों से अर्जित धन से अपने परिवार के सदस्यों अथवा रिश्तेदारों के नाम पर बेनामी संपत्ति खरीदता है, तो कोई भी व्यक्ति इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दे सकता है। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि इन मामलों से संबंधित शिकायत विजिलेंस ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-1800-1000 और वेबसाइट **www.vigilanceburau.punjab.gov.in** पर भी दर्ज करवाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए जारी एंटी करप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा इस अवसर पर कार्यालयों के लैंडलाइन नंबरों से संबंधित पर्चे भी वितरित किए गए और लोगों से भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में ब्यूरो का सहयोग करने की अपील की गई। ब्यूरो ने सेमिनार में भाग लेने के लिए प्रिंसिपल सुखजिंदर सिंह, कॉलेज के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। साथ ही, सभी से भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट होकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाने, जागरूक रहने और विजिलेंस ब्यूरो का सहयोग करने का आह्वान किया गया।

कैप्शन: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा आयोजित जागरूकता सेमिनार के दौरान आईटीआई होशियारपुर में विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध शपथ दिलाते हुए डीएसपी मनदीप सिंह सेखों।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab (

Job-Ready Graduates: LTSU & Amphiventures’ AI-Driven B.Tech Program for Seamless Career Transition Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 26 : In a momentous stride toward reshaping the landscape of higher education, Amphiventures and Lamrin Tech Skills University Punjab...
article-image
पंजाब

अबैध माइनिंग के खिलाफ भवनौर के लोगों ने एसडीएम मुकेरियां को सौंपां ज्ञापन

तलवाड़ा(राकेश शर्मा). कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा केअंतर्गत पडते गांव भवनौर के वन्य क्षेत्र जो हरियाली से प्रचुर मात्रा से हरे भरे पेड़ो से भरे पडे हुए है।लेकिन इन पहाड़ी जंगलों को कुछ लोग...
पंजाब

2 नौजवानों को देसी पिस्तौलों व जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार

टाडा।     सीआईए स्टाफ की टीम ने टांडा के सरकारी अस्पताल चोंक नज़दीक मोटरसाइकिल सवार 2 नौजवानों को देसी पिस्तौलों व जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है| एएसआई महेश चंदर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 उम्मीदवारों की आम आदमी पार्टी ने की सूची जारी : 5 मत्रियों ,एक सीएम मान के करीबी को, एक मोजुदा सांसद व एक कांग्रेस छोड़ कर आए पूर्व विधायक को मैदान में उतारा

अजायब सिंह बोपाराय । चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोक सभा चुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आठ उम्मीदवारों में पांच मंत्री शामिल है तो एक...
Translate »
error: Content is protected !!