दीपक हंस पंजाब कांग्रेस के एससी विभाग के वाइस चेयरमैन नियुक्त

by

पवन दीवान ने नियुक्ति पत्र सौंपकर दी बधाई, मुंह मीठा करवाया

लुधियाना, 28 अक्टूबर: दीपक हंस को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग का वाइस चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एवं पंजाब कांग्रेस के पूर्व महासचिव पवन दीवान ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर और मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।

पवन दीवान ने कहा कि दीपक हंस ने पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं और दलित समुदाय की समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दीपक हंस की प्रदेश कांग्रेस के एससी विभाग के वाइस चेयरमैन के रूप में नियुक्ति से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर दीपक हंस ने पवन दीवान, पंजाब कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह (लक्की पाखो) सहित पार्टी के समूचे नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। हंस ने कहा कि समाज का हर वर्ग मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान है और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा, पिन्नी हंस, गौतम नाहर, निशू भगानिया, अनिल घई और शक्ति धारीवाल भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Indian Army joins people of

Chandigarh/Daljeet Ajnoha/Sept.2 : Punjab is battling one of the toughest flood situations in recent times as heavy rainfall and overflowing rivers have caused devastation across several districts. In this time of crisis, the Indian...
पंजाब

सेना की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग शुरु

होशियारपुर, 05 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जालंधर में हुई सेना की भर्ती रैली के दौरान फिजिकल व मैडिकल में पास हुए नौजवानों को भारतीय सेना में भर्ती के लिए लिखित...
article-image
पंजाब

स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े तीन झपटमारों ने बैग छीना और फरार

नवांशहर  :   गढ़शंकर बाइपास पर कल बुधवार की देर शाम अपने काम से वापस घर लौट रही स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार तीन झपटमारों द्वारा झपटमारी करने की जानकारी प्राप्त हुई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 4 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

जम्मू । जम्मू पुलिस ने दो बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ चार महिलाओं समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार...
Translate »
error: Content is protected !!