अभी जोशी का ‘खुण्डी महिमा’ का भजन यू-ट्यूब पर लांच

by

गायक पियूष राज ने किया विमोचन

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिला के खज्जियार क्षेत्र से संबंध रखने वाले गायक अभी जोशी का पहला भजन खुण्डी महिमा स्वर मंदिर प्रोडैक्शन के ऑफीशीयल यू-ट्यूब चैनल पर रलीज किया गया है। चम्बा जिला से संबंध रखने वाले हिमाचली वरिष्ठ गायक पियूष राज के शुभ हाथों से इस भजन का विमोचन किया गया है।
इस गाने को संगीत दिया है बुल्लेशाह व विशाल पॉल ने। इस गाने को प्रोड्यूस किया है गायक सुभाष प्रिंस ने वहीं विडियो आर वी राठौर ने बनाई है तो वहीं संजय डांस ग्रुप ने भी अपना सहयोग दिया है।
गायक अभी जोशी ने बताया कि इस विडियो को चम्बा जिला की विभिन्न हसीं वादियों में फिलमाया गया है।
खुण्डी माता का भजन है इसलिये मुख्यत: खुण्डी माता के जन्म स्थल चांजू व खुंडी के के नजारों को कैमरे में कैद करने का प्रयास किया गया।
वहीं गायक पियूष राज ने गाने को रलीज करने के बाद अभी जोशी को पहले भजन की बधाई दी तो साथ में आगे ओर खूब मेहनत करने के लिये प्रेरित भी किया। उन्होने लोगों से भी इस भजन को ज्यादा से ज्यादा सुनने की अपील की।
इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु, पंकज, साहिल,राहुल, अक्षय कुमार,भोपिंद्र व पहाड़ों की रानी मिस पूजा उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बरसात में उजड़े हर आँगन को फिर से गुलजार करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध

 सरकार के विशेष राहत पैकेज से धियूं गांव के धर्मपाल का फिर से बनने लगा आशियाना एएम नाथ। मंडी : प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार एक मजबूत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सीपीएस राम कुमार ने कसान में सुनी जनसमस्याएं : सदर मंडी में बनने वाले थाना-पलौण विद्युत प्रोजेक्ट का इसी माह टेण्डर लग जाएगा- राम कुमार

50 से अधिक समस्याओं का मौके पर किया निपटारा मंडी, 2 फरवरी। सदर मंडी विधानसभा की ग्राम पंचायत कसान में मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार की अध्यक्षता में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबीकूद में सोनू व निशा, चक्का : बरोटीवाला काॅलेज में किया गया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

बी बी एन, 19 फरवरी (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुपमा पाठक ने गया। प्रतियोगिता में सभी कर्मचारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक एकता की मिसाल बना बद्दी का रक्तदान शिविर ….50वीं बार रक्तदाता बने जनप्रतिनिधि

बद्दी में गद्दी समुदाय का पाँचवां रक्तदान शिविर, विधायक डॉ. जनक राज ने किया शुभारम्भ एएम नाथ। सोलन :  बद्दी में गद्दी समुदाय के सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित पाँचवें रक्तदान शिविर का शुभारम्भ भरमौर...
Translate »
error: Content is protected !!