हिमाचल विधानसभा में हंगामा : उद्योगों को दी गई रियायतों को लेकर, नई औद्योगिक नीति लाएगी सरकार

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शिमला में चल रहे मॉनसून सत्र में मंगलवार को उद्योगों को पूर्व भाजपा सरकार द्वारा दी गई कथित रियायतों का मुद्दा गर्मा गया। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विपक्षी भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति इतनी बढ़ गई कि विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में कुछ उद्योगों को सभी नियमों को दरकिनार करके जमीन और अन्य सुविधाएं दीं। उन्होंने कहा कि हजारों बीघा जमीन एक रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से आवंटित की गई। यही नहीं इन उद्योगों को 10 साल तक तीन रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली देने का करार किया गया, जबकि प्रदेश सरकार खुद छह रुपए प्रति यूनिट पर बिजली खरीदती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कंपनियों को कस्टमाइज पैकेज के नाम पर स्टांप ड्यूटी में सौ प्रतिशत छूट भी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैकेज जनता के पैसों को लुटाने का काम था। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार इस पूरे मामले की जांच करेगी और प्रदेश की संपदा लूटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन रियायतों पर पुनर्विचार होगा और जल्द ही 2019 की औद्योगिक नीति को खत्म कर नई औद्योगिक नीति लाई जाएगी। इससे पहले विधायक बिक्रम ठाकुर के सवाल का जवाब देते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि पिछले पौने तीन साल में प्रदेश में 2853 करोड़ रुपए का औद्योगिक निवेश हुआ है। इस दौरान 6210 एमओयू साइन हुए और सिंगल विंडो क्लीयरेंस से 380 उद्योगों को मंजूरी मिली, जिनमें 5891 करोड़ का निवेश होना है। कुल मिलाकर प्रदेश में 20655 करोड़ रुपए का निवेश आया है।

पौने 3 साल में 115 उद्योग हुए बंद, 3350 लोग हुए बेरोजगार : उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 115 उद्योग बंद हुए, जिससे 3350 लोग बेरोजगार हो गए। इनमें से 55 उद्योगों ने दोबारा काम शुरू कर दिया है, जिनमें 512 करोड़ का निवेश और 3918 लोगों को रोजगार मिला है। मंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति में और आकर्षक प्रावधान होंगे और विधायकों की राय भी ली जाएगी। साथ ही सरकार ने उद्योगों के लिए बिजली दरों को पड़ोसी राज्यों के बराबर करने का प्रयास किया है ताकि अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फुटबाल टूर्नामेंट में नाबालिग को गोली मार कर की थी हत्या : पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया

अमृतसर : कस्बा मेहता के गांव खब्बे राजपूतां में फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या किए गए 15 साल के नाबालिग गुरसेवक सिंह के हत्यारे को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के एशियाई खेल पदक विजेताओं को मिलेंगे 5.33 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल।  शिमला। हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ी पुरस्कार राशि की घोषणा की है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले...
article-image
पंजाब

एनआईए ने पंजाब और हरियाणा में सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े संदिग्धों के 14 परिसरों पर की छापेमारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पंजाब में गैरकानूनी एसोसिएशन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर छापेमारी की। एनआईए ने पंजाब और हरियाणा में ‘गैरकानूनी एसोसिएशन’ सिख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल

एएम नाथ। मंडी, 26 मार्च।  वीर भूमि हिमाचल प्रदेश सदैव देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रही है। पण्डोह में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली, जिसका आयोजन एआरओ मंडी द्वारा मुख्यालय भर्ती जोन अंबाला के...
Translate »
error: Content is protected !!