माय हॉस्पिटल्स” ने रमनप्रीत अस्पताल गढ़शंकर में न्यूरो ट्रॉमा, स्पाइन सर्जरी, कार्डियोलॉजी विभाग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग, मेडिसिन विभाग, आईवीएफ सेंटर और आईसीयू खोला

by

गढ़शंकर, 26 अगस्त: भारत की सबसे तेजी से बढ़ रही अस्पताल श्रृंखला “सेवा” 24×7 और “माय हॉस्पिटल्स” ने रमनप्रीत अस्पताल, चंडीगढ़ रोड गढ़शंकर में न्यूरो ट्रॉमा, स्पाइन सर्जरी, कार्डियोलॉजी विभाग, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग, मेडिसिन विभाग, आईवीएफ सेंटर और आईसीयू खोला है।

संस्थापक निदेशक श्री विशाल भल्ला ने कहा कि “सेवा” ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे मेडिकल विशेषज्ञता और सुपरस्पेशलिटी अस्पताल खोलना जारी रखेगी, जहां मरीजों को बड़े शहरों में जाना पड़ता है और कई बार मरीज अपनी जान गंवा देते हैं, इसलिए हर शहर में ऐसे सेंटर की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि इस अस्पताल में बाइपास सर्जरी सहित बड़ी बीमारियों का आयुष्मान तहत भी नि: शुल्क ईलाज किया जाएगा।
विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे डॉ. वरुण खुल्लर सलाहकार न्यूरोसर्जन, जो माय हॉस्पिटल, गढ़शंकर से जुड़े हैं। इस अवसर पर अन्य के साथ आईएमए अध्यक्ष श्री जंग बहादुर, डॉ. रमनप्रीत कौर आईवीएफ विशेषज्ञ और निदेशक डॉ. जसवंत सिंह एमडी मेडिसिन, सचिन अंग्रा एजीएम ऑपरेशंस और सुश्री आकांक्षा एचआर व शहर की प्रमुख सख्शियतें शामिल थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल ने किया याद

गढ़शंकर। भाजपा मंडल गढ़शंकर दुारा गढ़शंकर कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समगाम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए और उनके दुारा देश सेवा के किए कार्यो...
article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सीएम मान का जोरदार हमला : मजीठिया की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की थी टिप्पणी

चंडीगढ़, 26 जुलाई :  पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ”चुनिंदा ढंग परेशान” करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन...
article-image
पंजाब

एक ही दिन में दो एनकाउंटर : पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जालंधर :  जालंधर में एक ही दिन में दो एनकाउंटर हुए जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में सुबह यमुनानगर से गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

4 लाख का कर्ज, नहीं चुका पाया : 26 साल के युवक ने किया सुसाइड

मानसा : गांव नंगल कलां में कर्ज के बोझ से परेशान एक 26 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पीड़ित परिवार ने...
Translate »
error: Content is protected !!