चंबा की वादियों में गूंजा जुकारू उत्सव : घाटी के लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ लेते हैं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद

by
एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा व कुल्लू में पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारु उत्सव रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद घाटी के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।  इस उत्सव में घाटी के लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त कर गले मिलते हैं। इस दौरान पांगी कल्याण संघ चंबा के अध्यक्ष भगत बढोत्रा ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में पांगी घाटी के लोग मौजूद रहे। पांगी कल्याण संघ चंबा के अध्यक्ष भगत बढोत्रा ने बताया कि संघ पिछले काफी समय से पंगवाल समुदाय के हित में कार्य कर रहा है। बात चाहे पांगी घाटी की किसी समस्या की हो चाहे क्षेत्र में विकास कार्यों की हर समय एकजुट होकर संघ कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने इस भव्य कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि जमा करवाने में अपना योगदान दिया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिरौती के लिए छात्रों का अपहरण करने के आरोप में बिशप कॉटन स्कूल का ही पूर्व छात्र गिरफ्तार

एएम नाथ । शिमला, 11 :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के एक पूर्व छात्र को इसी स्कूल के तीन छात्रों को फिरौती वसूलने के मकसद से अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में कुलदीप सिंह पठानिया बहुत बेहतर काम कर रहे : ब्लाक कांग्रेस

उम्र के इस दौर में आकर ऐसा व्यवहार होना सामान्य भरमौरी साहब पार्टी के कद्दवर नेता रहे हैं ऐसे में उनकी बौखलाहट स्वाभाविक भटियात में उनका खुद चुनाव लड़ने वाला बयान बेहद बचकाना और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सदन में झूठ बोलकर पूरे प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री – रिकॉर्डधारी मुख्यमंत्री ने 2 साल में 2000 संस्थान बंद करने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर 

शपथ ग्रहण करते ही हजारों संस्थानों पर ताला लटकाने से पहले कौन सा एसेसमेंट हुआ एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार ने एक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरु नाभा दास जी के आदर्शों अपनाकर ही समाज में नैतिक मूल्यों का संरक्षण संभव: किशोरी लाल

महाशा कल्याण सभा बैजनाथ द्वारा गुरु नाभा दास जयंती का भव्य आयोजन बैजनाथ, 8 अप्रैल : महाशा कल्याण सभा बैजनाथ द्वारा गुरु नाभा दास जी की जयंती के अवसर पर बुधवार को बड़े हर्षोल्लास एवं...
Translate »
error: Content is protected !!