मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अपने संसाधनों से दिया 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज : आपदा में केंद्र से नहीं मिली कोई भी विशेष मदद: इंद्र दत्त लखनपाल

by
विधायक ने राजकीय उच्च पाठशाला कुढार के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार
बड़सर 11 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में आई भीषण आपदा के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई भी विशेष वित्तीय मदद नहीं की गई। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आपदा पीड़ितों के लिए प्रदेश के अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा राहत पैकेज जारी किया है। रविवार को राजकीय उच्च पाठशाल कुढार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि विशेष अपदा राहत पैकेज के कारण प्रदेश के हजारों परिवारों का पुनर्वास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय और आपदा के दौरान सशक्त एवं दृढ़संकल्पित नेतृत्व के कारण मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की देश-विदेश प्रशंसा हो रही है। विश्व बैंक, नीति आयोग और कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं ने भी मुख्यमंत्री की सराहना की है। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी प्रदेश सरकार ने कई बड़ी परियोजनाएं मंजूर की हैं। इनके कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कुढार स्कूल में मंच निर्माण, शौचालय और अन्य कार्यों के लिए शीघ्र ही धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की। विधायक ने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इससे पहले मुख्यध्यापक विनोद प्रकाश ने विधायक, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ-साथ स्कूल की कुछ मांगें भी रखीं। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
समारोह में उषा लखनपाल, बीडीसी सदस्य डैनी जसवाल, ग्राम पंचायत मक्कड़ के प्रधान नीरज शर्मा, उपप्रधान देशराज, पंचायत सदस्य सुनीता कौशल, जुल्फीराम और कश्मीर सिंह, गलोड़ खास के प्रधान संजीव कुमार, हड़ेटा के उपप्रधान संजय शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष रीना देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य लक्की शर्मा, कांग्रेस नेता कृष्ण चंद, पवन कुमार, संजय चौहान, संदीप कुमार, पूनम कुमारी, अश्वनी शर्मा, संतोष कुमार, एसपी शर्मा, राकेश कुमार, गांव कुढार के अमीं चंद, सोहन लाल, धर्म सिंह, रोशन लाल, राजकुमार शास्त्री, रत्न चंद, नीलम कुमारी, बिट्टू, रामकृष्ण, मोहिंद्र सिंह, तेज सिंह, राकेश कुमार, रामरथ, निशा कुमारी, कमलेश कुमारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसानों को सब्जी, फल तथा दुग्ध उत्पादन के लिए करें प्रेरित – समय पर कार्य पूर्ण न होने पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी सुनिश्चित : DC हेमराज बैरवा

शिवा प्रोजेक्ट धनोटू में तथा लुथान में निर्मित हो रहे सुख आश्रय परिसर का निरीक्षण किया राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/ तलवाड़ा , 4 दिसम्बर : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला में विद्यालयों के समय में बदलाव : 22 से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेंगी : विद्यालयों की प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक कक्षाएं

 ऊना :  ऊना जिला प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की परिस्थितियों के मद्देनजर शनिवार को सभी विद्यालयों के समय में बदलाव को लेकर एक आदेश जारी किया।  उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का 6 अगस्त को दोपहर 2 बजे बस स्टैंड गढ़शंकर पर फूंका जाएगा पुतला – अश्वनी राणा

गढ़शंकर ।  सरकारी अध्यापक यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर 2 की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी राणा की अध्यक्षता में गांव बीनेवाल बीत में हुई। यह जानकारी प्रेस सचिव मास्टर नितिन सुमन ने देते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी चुनाव को लेकर मायावती का मास्टरस्ट्रोक! गठबंधन पर बड़े बयान से चुनावी गणित बदलने के संकेत

2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक बड़ा ऐलान कर राजनितिक हलचल...
Translate »
error: Content is protected !!