पुराना कांगड़ा में 22 लाख की लागत से निर्मित फॉरेस्ट विश्राम गृह का अजय वर्मा ने किया उद्घाटन

by
वन संपदा हिमाचल प्रदेश का ताज, वन अधिकारी, कर्मचारी करते हैं इसकी रक्षा का महत्वपूर्ण कार्य : अजय वर्मा
एएम नाथ।  कांगड़ा । कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकासात्मक कार्य चल रहे हैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का पूर्ण सहयोग यहां प्राप्त हो रहा है जिसके लिए उनका बहुत आभार यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने पुराना कांगड़ा में फॉरेस्ट विश्राम गृह का उद्घाटन करते हुए कहे। इस दौरान उनके साथ एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल,डीएफओ अमित शर्मा, डीएम पंकज चड्ढा, एससीएफ दौलत राम, आरओ संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता रवि भूषण, सचिव नवनीत शर्मा, सुमन वर्मा, राजकुमारी, संजीव गुप्ता, सौरभ चौधरी, विजय सहगल सहित, फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। डीएफओ अमित शर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष अजय वर्मा को शॉल टोपी पहनकर सम्मानित किया।
उपाध्यक्ष एचआरटीसी ने अपने संबोधन के दौरान कांगड़ा वासियों को पुराना कांगड़ा के सुंदर स्थल पर फॉरेस्ट विभाग के सुंदर विश्राम गृह के निर्माण के लिए बधाई दी उन्होंने कहा पुराना कांगड़ा का इतिहास अत्यंत पुराना है यहां प्रकृति ने अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा इस विश्राम गृह के निर्माण पर 22 लाख रुपये की लगता आई है। उन्होंने यहां और सुविधाएं देने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कांगड़ा में इस समय अनेकों विकास के कार्य हुए हैं। लोगों के लिए बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है। कांगड़ा को सुन्दर बनाने का कार्य भी हुआ है इसके लिए उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने इस स्थान को पर्यटन की दृष्टि से और विकसित बनाने के विषय पर अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। उन्होंने वन अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की जो वनों को बचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
इस से पूर्व एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने सभी को संबोधित करते हुए इस विश्रामगृह के निर्माण के लिए बधाई दी उन्होंने कहा इस स्थान पर पर्यटन की भरपूर संभावनाएं हैं उन्होंने कहा कि स्थान पर एडवेंचर टूरिज्म को स्थापित किया जा सकता है उन्होंने ग्लास ब्रिज और बंजिंग जंपिंग साइड के रूप में इस स्थान को विकसित करने की संभावनाएं अधिक होने की बात कही।
डीएफओ अमित शर्मा ने मुख्य अतिथि का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा फॉरेस्ट विभाग अधिकारी और कर्मचारी अनेकों मुश्किलों में वन संपदा की रक्षा करते हैं। उन्होंने लोगों से वन संपदा की रक्षा करने के लिए सहयोग देने की अपील की उन्होंने कहा यदि लोग कहीं भी आगजनी जैसी घटना देखते हैं तो उसकी जानकारी विभाग तक अवश्य पहुंचाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीडीएमए ने आपदा प्रबंधन व बचाव विषय पर आयोजित किया टेबल टाॅप अभ्यास :

ऊना, 6 जून – जिला मुख्यालय ऊना में आपदा प्रबंधन व बचाव के विषय में एक टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वो उधर गए और एक्सीडेंट हो गया ..बड़सर में तेजी से चल रहा था काम : मुख्यमंत्री सुख्खू

एएम नाथ : भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के नागरिक अस्पताल बड़सर के भवन निर्माण पर पूछे सवाल को लेकर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि बड़सर में तेजी से काम चल रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरकेएस के तहत चढ़ियार अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 25 लाख 35हजार – किशोरी लाल

बैजनाथ 11 अगस्त — रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत सिविल अस्पताल चढ़ियार में चालू वित वर्ष में 25 लाख 35 हजार विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं पर 25लाख 35 हजार 600 रुपये की राशि व्यय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति और किन्नौर की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

पूर्व सरकार के प्रयासों को केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय मदद, अब जल्दी पूरा होगा सपना देश में एक संविधान, एक निशान, एक प्रधान डॉ मुखर्जी का सपना, ऐसी महाविभूति को नमन एएम नाथ। मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!