चुराह के परगना लोह टिकरी के गाँव रुन्डाल में आगजनी : अग्निकांड से प्रभावित परिवार को एसडीएम चुराह शशि पाल शर्मा नेउपलब्ध करवाई तत्काल आर्थिक सहायता 

by
एएम नाथ। चंबा, 12 अप्रैल :    उपमंडल चुराह के परगना लोह टिकरी के गाँव रुन्डाल में आगजनी की घटना से राकेश कुमार पुत्र परसोत्तम, रमेश कुमार पुत्र  परसोत्तम व परसोत्तम पुत्र किदारा के तीन मंजिला स्लेट पोश व चादर पोश मकानो की उपरली मन्जिल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त  हुई  है।
एसडीएम  चुराह शशि पाल शर्मा तथा नायब तहसीलदार चुराह गगन सिंह ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों को 30 हजार की  अग्रिम राहत राशि प्रदान की है।  उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को  अनुमानित तौर पर लगभग एक करोड़ की राशि का नुकसान हुआ है।
 अग्निशमन, प्रशासन,पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है  । स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित प्रत्येक परिवार को व तीन-तीन कम्बल, एक-एक तिरपाल तथा एक-एक किचन सैट  उपलब्ध करवाया गया है।
उन्होंने  बताया कि शीघ्र ही राहत नियमावली के अनुसार राहत की शेष राशि स्वीकृत करके प्रभावित व्यक्तियों को जारी कर दी जायेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंडर-19 (छात्रा) राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों का मंत्री राजेश धर्माणी ने लिया जायजा

घुमारवीं में 1-5 फरवरी तक आयोजित हो रही है यह प्रतियोगिता, देश भर से 40 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 29 जनवरी: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी वार्ड के बेड पर शुरू हो गया प्रेमी-प्रेमिका का रोमांस…. CCTV में कैद Video वायरल…लव मैरिज करवाने के लिए युवक ने खाया जहर

महोबा : जिला अस्पताल उतर प्रदेश प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जहरीला पदार्थ खाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युद्ध का भारत से सीधा संबंध नहीं, फिर भी बढ़ रही है कालाबाज़ारी: सुमित सिंगला

बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस युद्ध का भारत से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है, उसके बावजूद देश में कई जरूरी वस्तुओं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने की तैयारी – भारी संख्या में पहुंचा पुलिस बल : किसानों के पंजाब बंद के बीच खनौरी बॉर्डर पर माहौल गर्म

चंडीगढ़ :  किसान संगठनों के पंजाब बंद के बीच खनौरी बॉर्डर पर आज चहल-पहल काफी ज्यादा बढ़ गई है।  यहां पर काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!