स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं : घबराने की जरूरत नहीं, संभव है इलाज- CMO डॉ.एन.के. भारद्वाज

by

मंडी, 27 सितंबर। स्क्रब टाइफस बुखार का इलाज आसानी से संभव है। इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलने वाला रोग है और समय पर डॉक्टरी सलाह से आसानी से इसका इलाज संभव है। जरूरत है तो केवल आवश्यक सावधानी बरतने, सचेत रहने और समय पर इलाज की।
कैसे फैलता है स्क्रब टाइफस
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ.एन.के. भारद्वाज बताते हैं कि स्क्रब टाईफस बुखार एक खतरनाक जीवाणु रिकेटशिया से संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है, जो खेतों, झाडि़यों व घास में रहने वाले चूहों से पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के जरिए शरीर में प्रवेश करता है और स्क्रब टाइफस बुखार पैदा करता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता।
ये लक्षण दिखें तो तुरंत लें चिकित्सकीय परामर्श
मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्क्रब टाइफस के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताते हैं कि जोड़ों में भयंकर दर्द और कंपकपी के साथ किसी व्यक्ति को 104 से 105 डिग्री का तेज बुखार होने और शरीर में अकड़न का थकावट महसूस होने पर तुरंत डॉक्टरी जांच करवा लेनी चाहिए। ज्यादा संक्रमण में गर्दन, बाजुओं के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होने जैसे लक्षण भी स्क्रब टाइफस के हमले की निशानी हो सकते हैं, ऐसे किसी भी लक्षण में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। इसके अलावा भी बुखार कैसा भी हो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।
स्वच्छता का रखें ध्यान
घर और आसपास साफ-सफाई रखें, घास-झाडि़यां न उगने दें। पानी जमा न होने दें। घर के अन्दर-बाहर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें। शरीर की स्वच्छता का ख्याल रखें । खेतों में काम करते समय अपने शरीर को विशेषकर हाथ-टांगे और पैर ढक कर रखें।
क्या कहते हैं जिलाधीश
जिलाधीश अरिंदम चौधरी का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुरूप जिला प्रशासन लोगों को स्क्रब टाइफस, डेंगू और अन्य जीवाणु तथा वायरस जनित रोगों से बचाव को लेकर शिक्षित करने पर विशेष बल दे रहा है। साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थानों को इनसे जुड़े उपचार को लेकर हर जरूरी सुविधा से लैस किया गया है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता के जन अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

68 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत : भाजपा ने बदलेगा रिवाज के नारे को जमीन पर उतारने के लिए योजना की तैयार

शिमला : हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने बदलेगा रिवाज के नारे को जमीन पर उतारने के लिए योजना तैयार है। जिसके तहत भाजपा इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 68 विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवक ने गौशाला में किया गाय के साथ कुकर्म : गिरफ्तार

रोहित जसवाल । ऊना :  पंडोगा गांव से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाले मामले में  27 वर्षीय युवक को एक गौशाला में घुसकर गाय के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना गोलीकांड पर जांच जारी, राजनीति न करें जयराम ठाकुर : विक्रमादित्य सिंह

रोहित जसवाल । शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरूवार को जिला मुख्यालय में बातचीत करते हुए ऊना और शूलिनी यूनिवर्सिटी गोलीकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की विचारधारा सर्वोपरि, मगर हिमाचल के 70 लाख लोगों के हित भी मेरे लिए जरुरी : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला, 30 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी और दुकानों में नेम प्लेट के विवाद को लेकर कांग्रेस हाईकमान से मिलकर शिमला लौटे लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!