हिमाचल पर्यटन पर संकट के बादल, कैंसिल हो रहीं बुकिंग्स, टूरिज्म को बड़ा नुकसान

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है, तो वहीं राज्य का पर्यटन उद्योग भी औंधे मुंह गिरा है. हालांकि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी पूरी तरह खुले और सुरक्षित हैं, बाबजूद इसके सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों ने पर्यटकों के पांव रोक लिए है।

परिणामस्वरूप एडवांस बुकिंग रद्द हो रही हैं. इसका होटल, टैक्सी, रेस्टोरेंट समेत पूरे पर्यटन व्यवसाय पर विपरित असर पड़ा है. ताज़ा हालातों पर पर्यटन व्यवसाई चिंतित हैं।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि इस बार जुलाई के पहले सप्ताह में ही पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले साल जुलाई में जहां 29 फीसदी ऑक्युपेंसी थी, वहीं इस साल अब तक यह गिरकर 21फ़ीसदी रह गई है. ये हाल तब है जबकि HPTDC ने पर्यटकों को लुभाने के लिए 15 जुलाई से 12 सितंबर 2025 तक 20 से 40 प्रतिशत तक की छूट देने का ऑफर दिया है।

पर्यटकों के आने-जाने में नहीं है कोई बाधा
वैसे भी आजकल जनजातीय क्षेत्रों जैसे लाहौल-स्पीति, किन्नौर और पांगी-भरमौर में सीमित समय का पर्यटन सीजन होता है. इस बीच हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में कमी आना चिंता का विषय है. शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि शिमला पूरी तरह सुरक्षित है और यहां बीते 10 दिनों से कोई भारी बारिश नहीं हुई है. सभी सड़कें खुली हैं और पर्यटकों के आने-जाने में कोई बाधा नहीं है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘अलर्ट’ पर्यटकों को भ्रमित कर रहे हैं और बुकिंग रद्द होने लगी है।

अब मानसून व्यवसायियों को दे रहा है झटका
पहले कोविड महामारी फ़िर 2023 की प्राकृतिक आपदा ने पर्यटन को मटियामेट कर दिया है. इस बार अच्छे पर्यटन की अच्छी उम्मीद थी लेकिन अब मानसून व्यवसायियों को झटका दे रहा है. जून के अंतिम और जुलाई के पहले सप्ताह से आपदा की खबरों के बीच 80 फीसदी एडवांस बुकिंग रद्द हुईं है।

पर्यटकों की संख्या में देखी जा रही थी बढ़ौतरी
कोविड से पहले हिमाचल में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या दो करोड़ के आसपास सालाना पहुंच गई थी. लेकिन उसके बाद इसमें निरंतर गिरावट आई. पिछले साल से फ़िर हिमाचल में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ौतरी देखी जा रही थी।

दिसंबर 2024 तक हिमाचल में कुल 1.80 करोड़ घरेलू पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया. जबकि 83,000 विदेशी पर्यटक हिमाचल पहुंचे. इससे पहले 2017 में रिकॉर्ड 1.91 करोड़ घरेलू पर्यटक आए थे. कुल्लू जिला में सबसे अधिक पर्यटक आए, उसके बाद शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी का स्थान रहा. दिलचस्प बात यह है कि पिछले 12 वर्षों में हिमाचल 2012 में हासिल किए गए 5 लाख विदेशी पर्यटकों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

सरकारी कालेज सलूणी में वूमेन सेल द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन : दुनिया लैंगिक समानता की ओर बढ़ रही : प्राचार्य डॉ. सलारिया 

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में वूमेन सेल के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसडीएम सलूणी ने शिरकत की। उन्होंने महिलाओं को हर गतिविधि में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में माइनिंग पर लगा एक साल के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध -अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में अवैध खनन को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।  ऊना जिला में माइनिंग पर...
article-image
पंजाब

दिव्यता व आधुनिकता का सम्मिश्रण – नव निर्मित “दिव्य सरोवर”*

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में 26 फ़रवरी को दिव्य सरोवर का ऐतिहासिक लोकार्पण हुआ। इस शानदार नव-निर्मित सरोवर के उद्घाटन के लिए अर्पण उत्सव का भव्य कार्यक्रम 27 फरवरी से 6...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 करोड़ रुपये की सैलरी पाएंगी पाम कौर : भारत में किया जा रहा खूब सर्च

गूगल में सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट में सत्या नडेला, एडोबी में शांतनु नारायण, आईबीएम में अरविंद कृष्णा तो कुछ चुनिंदा नाम हैं, जो दुनिया की सबसे टॉप कंपनियों में टॉप की पोस्ट पर विजारमान हैं....
Translate »
error: Content is protected !!