मुख्यमंत्री ने बच्चों संग क्रिकेट खेलकर उनका मनोबल बढ़ाया

by
एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज धर्मशाला से मनाली जाते हुए खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए मण्डी जिले के जोगिन्द्रनगर के डोहग हेलीपैड पर रूके तथा वहां बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका मनोबल बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेलों को विशेष प्रोत्साहन दे रही है क्योंकि खेल न केवल हमंे शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखते हैं बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
इसके बाद, मुख्यमंत्री मण्डी के कंगनीधार हेलीपैड से सड़क मार्ग से मनाली के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जीवन ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसडीएम जोगिन्द्रनगर मनीष चौधरी, वरिष्ठ अधिकारी तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कांग्रेस : 31 कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भंडारी को अपना त्यागपत्र भेजा

शिमला ; शिमला शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश कुमार गोनू समेत 31 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर हिमाचल कांग्रेस को एक और झटका दिया है। इन्होंने युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी को अपना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद भड़के – कहा ,आप जिसे सीएम हाउस कहते हैं, वो असल में गटर हाउस है : स्वाति मालीवाल से अभद्रता क्या साजिश थी : पूर्व पति नवीन जयहिंद ने लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई अभद्रता का मामला तूल पकड़ चुका है। पिछले दिनों स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में मारपीट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में युवा विकास का उम्दा मॉडल बना ‘सामर्थ्य’ : 3.24 करोड़ से खेल-पढ़ाई-फिटनेस को बढ़ावा, चिट्टा-नशे के खिलाफ बन रहा मजबूत ढाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जनवरी. ऊना जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम जिले में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाली एक प्रभावी और प्रेरक पहल बन कर उभरा है। चिट्टा व अन्य नशों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी देश की उपलब्धियों और मजबूत नेतृत्व को पचा नहीं पा रहे : कंगना रनौत

एएम नाथ । शिमला : भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक और आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से...
Translate »
error: Content is protected !!