औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में एक दिवसीय स्टोरी टेलिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

by

बीबीएन, 9 मई, (तारा)    ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सीबीएसई पंचकूला की तरफ से एक दिवसीय ‘स्टोरी टेलिंग’ प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के अध्यापकों के अतिरिक्त चंडीगढ़ के विद्यालयों से भी शिक्षक विद्यमान थे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को कहानी कथन के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं विद्यार्थी केंद्रित बनाना था। कार्यक्रम में गतिविधि आधारित शिक्षण ,वास्तविक जीवन परिस्थितियों पर आधारित अभ्यास, रोल प्ले करवाए गए। इस कार्याशाला का प्रतिनिधित्व रिसोर्स पर्सन वाइस प्रिंसिपल सोलिटेयर इंटरनेशनल स्कूल पंचकूला सारिका मालिक एवं ईशा मोरे ने किया। प्रशिक्षण कर्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि किस प्रकार कहानी के माध्यम से छात्रों में रचनात्मकता ,भाषा कौशल, कल्पना शक्ति ,नैतिक मूल्यों एवं आलोचनात्मक चिंतन का विकास किया जा सकता है विभिन्न गतिविधियों, उदाहरणों तथा डिजिटल स्टोरी टेलिंग , अभिव्यक्ति पूर्ण वाचन , दृश्य सामग्री के उपयोग एवं गतिविधि आधारित शिक्षा पर बल दिया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं ने समूह गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां भी दी। विद्यालय प्रबंधन ने भी ऐसे प्रशिक्षण कार्य क्रमों को समय की आवश्यकता बताते हुए शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अनिला नायर एवं डायरेक्टर कर्नल के.जे.एस. रंधावा ने प्रशिक्षण कर्ताओ एवं अन्य विद्यालय से आए हुए शिक्षकों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी जन-जन तक पहुंचायें सरकारी योजनाओं का लाभ : किशोरी लाल

बैजनाथ 13 अगस्त :  प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है। मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चचेरी बहन से शारीरिक संबंध बनाता रहा शिमला का युवक : नाबालिग हो गई प्रेग्नेंट, केस दर्ज

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश की राजधानी शिमला में एक नाबालिग लडक़ी के साथ उसके चचेरा भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चचेरा भाई नबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा,...
हिमाचल प्रदेश

50 ग्राम अफीम बरामद : आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मैहतपुर : मैहतपुर पुलिस ने जखेड़ा में एक मोटर साइकिल सवार रोहित कुमार से 50 ग्राम अफीम बरामद गिरफ्तार कर लिया है, जो बसदेहड़ा का रहने वाला है मैहतपुर पुलिस थाना में आरोपी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में 479 निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा : एडीसी बोलीं सुखाश्रय योजना में बच्चों की होगी समुचित देखभाल

मंडी 4 अगस्त। मंडी जिले में 479 निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ का दर्जा दिया गया है। प्रदेश सरकार की सुखाश्रय योजना के अंतर्गत उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त...
Translate »
error: Content is protected !!